क्या वोट न देने पर मतदाताओं के बैंक अकाउंट से काटे जाएंगे 350 रुपये?
क्या वोट न देने पर मतदाताओं के बैंक अकाउंट से काटे जाएंगे 350 रुपये?
IndiaTV Hindi Desk
Published : Nov 24, 2020 10:05 am IST, Updated : Nov 24, 2020 10:05 am IST
तेजी से वायरल हो रही न्यूज आर्टिकल की तस्वीर पर सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। PIB Fact Check ने ट्वीट कर इस आर्टिकल को पूरी तरह से निराधार बताया है।
Image Source : PTIक्या वोट न देने पर मतदाताओं के बैंक अकाउंट से काटे जाएंगे 350 रुपये?
नई दिल्ली. इन दिनों सोशल मीडिया पर किसी अखबार में छपे एक न्यूज आर्टिकल को जमकर शेयर किया जा रहा है। इस आर्टिकल में ये दावा किया गया है, "इस बार लोकसभा चुनाव में वोट न डालना आम लोगों को महंगा पड़ सकता है। चुनाव आयोग ने मतदान से बचने वालों पर शिकंजा कसने का नया आदेश जारी किया है। वोट न डालने वालों की पहचान आधारकार्ड से होगी और उस कार्ड से लिंक उनके बैंक अकाउंट से 350 रुपये कट जाएंगे। इस न्यूज आर्टिकल में ये भी दावा किया गया है कि जिन वोटर्स का किसी भी बैंक में अकाउंट नहीं है, उनसे से पैसा मोबाइल फोन के रिचार्ज के वक्त कट जाएगा।"
तेजी से वायरल हो रही न्यूज आर्टिकल की तस्वीर पर सरकार की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। PIB Fact Check ने ट्वीट कर इस आर्टिकल को पूरी तरह से निराधार बताया है। PIB Fact Check ने ट्वीट कर कहा, "एक न्यूज़ आर्टिकल में यह दावा किया जा रहा है कि 2024 लोकसभा चुनाव में जो मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेंगे, चुनाव आयोग द्वारा उनके बैंक खातों से ₹350 काट लिए जाएंगे। #PIBFactCheck: यह दावा फर्जी है। चुनाव आयोग द्वारा ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।"