पढ़ें दोपहर 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें
दोपहर 12 बजे तक की बड़ी ख़बरें

दिल्ली: बेल्जियम की युवती से छेड़छाड़, Ola कैब ड्राइवर हिरासत में
राष्ट्रीय राजधानी में ओला कैब के चालक द्वारा बेल्जियम की 23 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैब चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में दक्षिण दिल्ली के सी.आर.पार्क पुलिस थाने में युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगे पढ़ें
हिमाचल प्रदेश: खाई में गिरी बस, 9 लोगों की मौत, 20 घायल
हिमाचल प्रदेश के मंडी में बड़ा हादसा हुआ है। धर्मशाला से रिकांगपिओ जा रही हिमाचल परिवहन निगम की बस खाई में गिर गई है। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 लोगों के घायल होने की खबर है। मंडी के जोगिंदर नगर नामक स्थान पर बस खाई में गिरी है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। आगे पढ़ें
गया: युवक ने नेता की कार को कथित तौर पर ओवरटेक किया, बदले में जान गंवाई
बिहार के गया में एक 25 साल के युवक को इसलिए गोली मार दी गई क्योंकि उसने एक नेता की कार को कथित तौर पर ओवरटेक किया था। मामला शनिवार रात का है जब एक जेडीयू नेता की एसयूवी को 25 साल के एक युवक ने कथित तौर पर ओवरटेक कर लिया था। आदित्य सचदेव नाम का यह युवक कार चला रहा था जिसमें उसके दोस्त भी सवार थे। इसी दौरान उसने जदयू नेता मनोरमा देवी की रेंज रोवर को ओवरटेक किया और बदले में गोली का शिकार हो गया।
सबूत न होने के कारण जैश-ए-मोहम्मद के 4 संदिग्ध आतंकी रिहा
प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JEM) के प्रति कथित तौर पर वैचारिक रझान रखने के आरोप में दिल्ली पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए 10 संदिग्ध आतंकवादियों में से 4 को शनिवाक को पर्याप्त सबूतों के अभाव में रिहा कर दिया गया। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने रिहा करने से पहले उनसे तीन दिन तक पूछताछ की। आगे पढ़ें
दलित छात्रा की हत्या पर PM मोदी के बयान पर चांडी की आपत्ति
केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने दलित विधि छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी नृशंस हत्या के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार असली गुनाहगारों को आरोपी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। आगे पढ़ें