1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: बेल्जियम की युवती से छेड़छाड़, Ola कैब ड्राइवर हिरासत में

दिल्ली: बेल्जियम की युवती से छेड़छाड़, Ola कैब ड्राइवर हिरासत में

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 09:50 am IST,  Updated : May 08, 2016 09:50 am IST

दिल्ली में ओला कैब के चालक द्वारा बेल्जियम की 23 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।

ola cabs- India TV Hindi
ola cabs

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में ओला कैब के चालक द्वारा बेल्जियम की 23 वर्षीया युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पुलिस ने कैब चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस घटना के संदर्भ में दक्षिण दिल्ली के सी.आर.पार्क पुलिस थाने में युवती की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

युवती ने इस घटना के कुछ ही घंटों बाद शनिवार रात को पुलिस को इस मामले की जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त मंदीप सिंह रंधावा ने आईएएनएस को बताया, "हमने युवती की शिकायत के बाद राजस्थान के अलवर निवासी कैब चालक राज सिंह को हिरासत में ले लिया गया है।" पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवती ने गुड़गांव से दिल्ली के लिए कैब बुक की थी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चालक ने युवती से कहा कि कैब का जीपीएस सिस्टम काम नहीं कर रहा है, जिसके बाद वह चालक को दिल्ली में अपना गंतव्य बताने के लिए आगे की सीट पर बैठ गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत