1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दलित छात्रा की हत्या पर PM मोदी के बयान पर चांडी की आपत्ति

दलित छात्रा की हत्या पर PM मोदी के बयान पर चांडी की आपत्ति

 Written By: Bhasha
 Published : May 08, 2016 08:52 am IST,  Updated : May 08, 2016 08:52 am IST

ओमन चांडी ने दलित विधि छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी नृशंस हत्या के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार असली गुनाहगारों को आरोपी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

oomen chandy- India TV Hindi
oomen chandy

तिरूवनंतपुरम: केरल के मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने दलित विधि छात्रा के साथ बलात्कार और उसकी नृशंस हत्या के बारे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बयान पर आपत्ति जताते हुए कहा कि राज्य सरकार असली गुनाहगारों को आरोपी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

पलक्कड़ में एक रैली के दौरान कल मोदी द्वारा दिये गये बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने सबकुछ किया है और गृह मंत्री रमेश चेन्निथला व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने अपने बयान में कहा था कि एक दलित बहन के साथ बलात्कार हुआ और उसकी हत्या कर दी गयी, हम लोगों को कहीं कोई सरकार नहीं दिख रही।

लॉ स्टूडेंट का भी हुआ था रेप

केरल के एनार्कुलम में दिल्ली के निर्भया जैसा वीभत्स रेप कांड की एक वारदात सामने आई है। यहां लॉ का कोर्स कर रही 30 साल की दलित छात्रा के साथ रेप किया गया और उसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपने घर में मृत मिली इस छात्रा की आंतें तक बाहर निकली हुई थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत