A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अजित पवार के पायलट सुमित कपूर को लेकर बड़ा खुलासा, पहले 3 साल रहे सस्पेंड, जानिए क्या हुआ था

अजित पवार के पायलट सुमित कपूर को लेकर बड़ा खुलासा, पहले 3 साल रहे सस्पेंड, जानिए क्या हुआ था

अजित पवार का प्लेन उड़ा रहे पायलट पर बड़ा खुलासा हुआ है। कैप्टन सुमित कपूर शराब को लेकर 3 साल के लिए सस्पेंड थे। वह 2 बार उड़ान से पहले शराब टेस्ट में फेल हुए थे।

ajit pawar pilot sumit kapur- India TV Hindi
Image Source : PTI/REPORTER INPUT अजित पवार की फाइल फोटो, दूसरी फोटो पायलट सुमित कपूर की है।

आज महाराष्ट्र ने डिप्टी सीएम और मजबूत जमीनी नेता अजित पवार को खो दिया। अजित पवार जिस प्लेन में सवार थे वो क्रैश हो गया और अजित पवार समेत 5 लोगों की मौत हो गई। इस प्लेन की कमान संभाल रहे पायलट सुमित कपूर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। कैप्टन सुमित कपूर का अतीत ‘शराब और सुरक्षा नियमों’ के उल्लंघन से भरा रहा है। शराब के चक्कर में कैप्टन सुमित को पहले भी 3 साल के लिए सस्पेंड किया जा चुका है।

2 बार उड़ान से पहले शराब टेस्ट में फेल हुए थे सुमित कपूर

बिना वेतन सुमित कपूर को ड्यूटी से अलग रखा गया था। वह 2 बार उड़ान से पहले शराब टेस्ट में फेल हुए थे। 13 मार्च 2010 और को 24 अप्रैल 2017 सुमित कपूर पर यह एक्शन हुआ था। राज्यसभा में तब पीयूष गोयल के सवाल के जवाब में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री ने जो जवाब दिया था उसमें सुमित कपूर के ख़िलाफ़ की गई कार्रवाई भी शामिल है। कैप्टन सुमित कपूर के पास 15,000 से अधिक घंटों की उड़ान का अनुभव था लेकिन, हालिया खुलासों ने उनकी पेशेवर ईमानदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Image Source : reporter inputसुमित कपूर को तीन महीनों तक बिना वेतन उड़ान ड्यूटी से अलग रखा गया था।

कैप्टन सुमित कपूर के रिकॉर्ड में दो बड़ी घटनाएं दर्ज हैं-

  • 13 मार्च 2010: दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ान संख्या S2-231 (दिल्ली–बेंगलुरु) के संचालन से ठीक पहले वे Breath Analyzer (BA) टेस्ट में शराब पॉजिटिव पाए गए थे।
  • 7 अप्रैल 2017: कैप्टन सुमित ने 7 साल बाद फिर वही गलती दोहराई। दिल्ली से गुवाहाटी जाने वाली उड़ान संख्या S2-4721 के दौरान वे शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंचे और पकड़े गए।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने कड़ा रुख अपनाते हुए 24 अप्रैल 2017 को एक आधिकारिक आदेश जारी कर कैप्टन सुमित को 3 साल के लिए सस्पेंड कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने वापसी की और ‘VSR वेंचर्स’ जैसे ऑपरेटर के साथ जुड़कर VIP प्लेन उड़ाने लगे। लेकिन आज हो हुआ उस पर यकीन करना मुश्किल था। अब उस प्राइवेट ऑपरेटर पर भी सवाल उठ रहे हैं जिसने एक ऐसे पायलट को डिप्टी सीएम की सुरक्षा सौंपी, जिसका रिकॉर्ड पहले से ही संदिग्ध था। 

आखिरी 36 मिनट की कहानी

अजित पवार आज बारामती चार चुनावी सभाओं में शिरकत करने जा रहे थे। उनका विमान मुंबई से सुबह 8 बजकर 10 मिनट पर उड़ा। ATC के मुताबिक 8 बजकर 18 मिनट पर विमान ने संपर्क किया उस वक्त पायलट को रनवे नजर नहीं आ रहा था यानि लैंडिंग की पहली कोशिश नाकामयाब हो गई थी। पायलट ने नेक्स्ट अटैम्प किया। 8 बजकर 43 मिनट पर पायलट को रनवे दिखा। ATC ने लैंडिंग की परमिशन दी और महज 6 सेकेंड में विमान हादसे का शिकार हो गया।

इसके पीछे बहुत सारी वजहें सामने आ रही हैं। सिविल एविएशन मिनिस्टर कह रहे हैं कि लो विजिबिलिटी के कारण ये हादसा हुआ ऐसा लग रहा है लेकिन जांच के बाद ही पूरा सच सामने आएगा। अभी इस मसले पर जांच शुरू ही हुई है लेकिन विपक्ष को दाल में काला दिखने लगा है।

यह भी पढ़ें-

'पिंकी ने कल रात ही अजित दादा से बात कराई थी', आखिरी कॉल याद कर फफक पड़े फ्लाइट अटेंडेंट के पिता

Latest India News