A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौत का Live Video: सेल्फी लेने में जरा सी चूक और सीधे झरने में, आंखों के सामने ओझल हुईं 3 लड़कियां

मौत का Live Video: सेल्फी लेने में जरा सी चूक और सीधे झरने में, आंखों के सामने ओझल हुईं 3 लड़कियां

स्कूलों में समर वेकेशन के चलते ये लड़कियां वॉटरफॉल पर घूमने गई थीं, इसी दौरान यह हादसा हो गया। तीनों के शव बरामद कर लिए हैं। इस घटना का भयावह वीडियो भी सामने आया है।

सेल्फी लेने की कोशिश...- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT सेल्फी लेने की कोशिश के दौरान तीन लड़कियां झरने में डूबीं।

आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू में गुरुवार को सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरी तीन लड़कियां डूब गईं। पुलिस ने बताया कि एक ही गांव की चार लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं तभी उनमें से तीन दुर्घटनावश पानी में गिर गईं और तैरना नहीं जानने के कारण डूब गई। पुलिस ने बताया कि चौथी लड़की बच गई और उसका इलाज चल रहा है।

तीन सहेलियां नहा रही थीं, चौथी बना रही थी रील

यह घटना अल्लूरी सीताराम राजू स्थित मूलागुम्मी गांव में हुई। वीडियो बनाते समय, तीन लड़कियों की डूबने से मौत हो गई और एक अन्य लड़की घायल हो गई। घायल लड़की की पहचान एस. अंजलि के रूप में हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। तीनों मृत लड़कियों की पहचान तृषा (17), पवित्रा (16) और रत्नकुमारी (16) के रूप में हुई है।

झरने में उतरीं तीनों लड़कियां डूबीं

पुलिस ने बताया कि तैरना नहीं जानने के बावजूद सेल्फी लेने के लिए झरने में उतरीं तीन लड़कियां डूब गईं। लड़कियां वाटरफॉल के पास फोटो और सेल्फी वीडियो ले रही थीं, तभी उनमें से एक लड़की पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए दोनों लड़कियां उसके पास गईं। देखते ही देखते तीनों आंखों से ओझल हो गईं।

सामने आया वीडियो-

समर वेकेशन के चलते घूमने गई थीं

हालांकि आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए दौड़े, लेकिन तब तक तेज धारा उन्हें बहा ले गई। तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित होने के कारण सभी लड़कियां झरने पर घूमने गई थीं। पुलिस ने कानून की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें-

चलती स्कूल वैन में लगी आग, VIDEO: मुजफ्फरनगर में 5 बच्चे झुलसे, सभी अस्पताल में भर्ती

नोएडा में दर्दनाक हादसा: गहरे पानी में डूबकर एमिटी के छात्र की मौत, परीक्षा के बाद पार्टी करने गया था

Latest India News