A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी और अब टेकी कपल ने किया सुसाइड; पति ने लगाई फांसी तो पत्नी 17वीं मंजिल से कूदी

लिव-इन रिलेशनशिप, फिर शादी और अब टेकी कपल ने किया सुसाइड; पति ने लगाई फांसी तो पत्नी 17वीं मंजिल से कूदी

बेंगलुरु में टेक प्रोफेशनल पति-पत्नी के सुसाइड ने सनसनी फैला दी है। दोनों तेलंगाना के रहने वाले थे और प्राइवेट कंपनियों में काम करते थे।

मृतक पति-पत्नी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT मृतक पति-पत्नी

बेंगलुरु के कोथानूर पुलिस स्टेशन के इलाके में एक कपल ने आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान भानु चंद्र रेड्डी और उनकी पत्नी शाज़िया के रूप में हुई है। दोनों ही सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे, जो प्राइवेट कंपनियों में काम करते थे और तेलंगाना के रहने वाले थे।

कपल ने क्यों उठाया खौफनाक कदम?

पुलिस के अनुसार, पति ने पहले अपने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मिलने के बाद शाज़िया ने कथित तौर पर अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से कूदकर जान दे दी। शुरुआती जांच से पता चलता है कि शादीशुदा जिंदगी में चल रहे मनमुटाव के कारण कपल ने यह कदम उठाया होगा। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या पति को हो रही स्वास्थ्य समस्याओं का भी इस घटना में कोई हाथ था।

9 साल पहले हुई थी शादी

कपल की शादी को करीब 9 साल हो गए थे और वे पहले लिव-इन रिलेशनशिप में थे। सूत्रों के मुताबिक, शादी के बाद उनके बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। कोथानूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें-

EMI वाले कर रहे थे परेशान तो शख्स ने कर ली खुदकुशी, पुलिस ने दावे को बताया गलत; जानें पूरा मामला

'किसी के जाने पर लाइफ खत्म कर रहा हूं', स्टेटस लगाकर युवक ने की आत्महत्या, गर्लफ्रेंड को भेजा फंदे का वीडियो

Latest India News