A
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बस आ रही थी, सड़क पर अचानक दौड़ पड़ी बच्ची, फिर देखिए क्या हुआ, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

बस आ रही थी, सड़क पर अचानक दौड़ पड़ी बच्ची, फिर देखिए क्या हुआ, रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

एक बच्ची सड़क पर अचानक दौड़ पड़ी और सामने से बस आ रही थी, जिसका वीडियो सामने आया है। बच्ची की उम्र 3 साल बताई गई है।

बस के सामने दौड़ी तीन साल की बच्ची- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT बस के सामने दौड़ी तीन साल की बच्ची

केरल के कोझिकोड जिले के कोडियाथुर इलाके से रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता कि एक बच्ची सड़क पर अचानक दौड़ पड़ी। इस दौरान एक बस आ रही है। बस की चपेट में आने से बच्ची बाल-बाल बच गई। बस चालक की सतर्कता की वजह से बच्ची बस के नीचे आने से बच गई। बच्ची की उम्र 3 साल बताई गई है। 

दौड़ते हुए सड़क पार करने लगी बच्ची

यह घटना कोडियाथुर मक्कल फैमिली हेल्थ सेंटर के सामने हुई। जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने परिवार के साथ एक ऑटो-रिक्शा से अस्पताल पहुंची थी। जैसे ही ऑटो रुका, बच्ची की मां सड़क पार करने लगी, जबकि पिता ऑटो चालक को किराया दे रहे थे। इसी दौरान बच्ची अचानक दौड़ते हुए सड़क पार करने लगी। उसी समय सड़क से गुजर रही एक निजी बस बच्ची की ओर बढ़ रही थी। बस ड्राइवर ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे बस बच्ची के बिल्कुल करीब आकर रुक गई और एक बड़ा हादसा होने से बच गया। बच्ची को कोई चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

पतंग का मांझा फंसने से बच्ची का गला कटा

एक अन्य खबर में, बीते दिनों तेलंगाना के हैदराबाद में अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन से जा रही पांच वर्षीय बच्ची का गला मांझा फंसने से कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। तेलंगाना में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले, 14 जनवरी को संगारेड्डी जिले में उत्तर प्रदेश के 38 वर्षीय खेत मजदूर की कथित तौर पर पतंग के मांझा से गला कटने के कारण मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें-

"हम उनके खिलाफ खेलना ही क्यों चाहते हैं?", पाकिस्तान के T20 वर्ल्ड कप बहिष्कार पर बरसे इमरान मसूद

बंगाल में मुस्लिमों की कितनी है आबादी, चुनाव में कितनी सीटों पर डाल सकते हैं असर?

Latest India News