Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच इस वक्त तल्खी चरम पर है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही पाकिस्तान बौखलाया हुआ है। गुरुवार को पाकिस्तान ने जम्मू, पंजाब, राजस्थान राज्यों पर हमला किया है जिसके जवाब में भारत ने लाहौर और सियालकोट पर मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं।
भारत ने अपनी जवाबी कार्रवाई में लाहौर में स्थित पाकिस्तान के AWACS (Airborne Warning and Control System) को तबाह कर दिया है। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के फैसलाबाद, सरगोधा, मुल्तान और सियालकोट शहरों में भी डिफेंस सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। इस बीच विदेश मंत्री एस. जयशंकर का बयान सामने आया है, उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंटोनियो तजानी से बात की। उन्होंने आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने के लिए भारत की प्रतिक्रिया पर चर्चा की। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ट्वीट करते हुए पाकिस्तान को सख्त चेतावनी दी है कि अगर उसने भारत पर कोई सैन्य हमला किया तो उसका बहुत ही ताकत से और कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने यूरोपीय संघ के एचआरवीपी के साथ चल रहे घटनाक्रम पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि भारत ने अपनी कार्रवाइयों में संयम बरता है। हालांकि, किसी भी तरह के हमले का कड़ा जवाब दिया जाएगा।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लिखा कि आज अमेरिका के सेक्रेटरी मार्को रुबीओ से बात की। आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ काम करने की अमेरिकी प्रतिबद्धता की तहे दिल से सराहना करता हूँ। सीमा पार आतंकवाद के प्रति भारत की संतुलित प्रतिक्रिया को रेखांकित किया। आतंकवाद को बढ़ाने के किसी भी प्रयास का दृढ़ता से मुकाबला किया जाएगा।
यह भी पढ़ें-
Latest India News