पाकिस्तान ने भारत के जैसलमेर और जम्मू में मिसाइल और ड्रोन से हमले किए। भारत ने इन हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। जैसे ही जम्मू में पाकिस्तान ने हमला किया। पूरे जम्मू में ब्लैकआउट करवा दिया गया, हवाई हमले के सायरन बजाए गए और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया। पाकिस्तानी ड्रोन से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में ड्रोन को हवा में हमला करते हुए दिखाया गया है। इसमें रोशनी चमक रही है। इसमें दिख रहा है कि ड्रोन को जैसे निशाना बनाया जा रहा है। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी ड्रोन को विफल किया।
भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब
गुरुवार रात पाकिस्तान की तरफ से मिसाइल और ड्रोन द्वारा हमला किया गया। लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान के सभी हमलों को नाकाम कर दिया। भारत को कोई नुकसान नहीं हुआ है। पाकिस्तान ने जम्मू कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। वहीं, गुजरात में भी कुछ ड्रोन देखे गए। भारत ने उनके तीन लड़ाकू विमानों को भी मार गिराया है, जिनमें दो जेएफ-17 और एक एफ-16 शामिल हैं और उनका एक पायलट भी पकड़ा गया है।
ब्लैकआउट के बाद हालात हुए सामान्य
ब्लैक आउट के बाद श्रीनगर में लाइट को बहाल कर दिया गया है। अब हालात सामान्य हो गए हैं। वहीं चंडीगढ़ में भी अब लाइट को पुनः सुचारू कर दिया गया है। दूसरी तरफ बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में 8 मई 2025 को लगभग 2300 बजे अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है।