पाकिस्तान ने भारत के कई राज्यों और शहरों में हमला किया है। ये हमला जम्मू के कई इलाकों में किया गया है। जम्मू में गुरुवार शाम पाकिस्तान ने हमास स्टाइल पर हमला किया है। भारत ने दुश्मन देश की सभी मिसाइलों को हवा में ही नष्ट कर दिया है। जम्मू के ऊपर के हवाई दृश्य बिल्कुल इजराइल पर हमास स्टाइल की तरह दिख रहा था। ऐसा लग रहा था हमले जैसे किसी सस्ते रॉकेट से किया गया हो।
जम्मू के इन इलाकों में हमले की कोशिश नाकाम
पाकिस्तान की ओर से सतवारी, सांबा, आरएस पुरा और अरनिया पर 8 मिसाइलें दागी गईं थीं। भारतीय सेना की एयर डिफेंस यूनिट्स (S-400) ने इन हमलों को हवा में ही रोक लिया और ब्लॉक कर दिया। जम्मू के ऊपर के आसमानी दृश्य बिल्कुल हमास स्टाइल में इजरायल पर हमले की याद दिला दिया।
पिछले महीने हमास और ISI की PoK में हुई थी मुलाकात
ऐसा माना जा रहा है कि पाक सेना एक आतंकी संगठन हमास की तरह काम कर रही है। उसी तरह व्यवहार कर रही है। पिछले महीने आईएसआई और हमास की मुलाकात PoK में हुई थी।
पाकिस्तान के सभी हवाई हमले नष्ट
पाकिस्तान ने गुरुवार शाम को भारत के कई राज्यों में हवाई हमले किए हैं। भारत ने इन सभी हवाई हमलों को जमीन पर गिरने से पहले ही नष्ट कर दिया है। पाकिस्तान का एक भी मिसाइल या ड्रोन भारत की जमीन पर नहीं गिरा है।