श्री माता वैष्णो देवी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एक्सीलेंस में प्रवेश को लेकर सीएम अब्दुल्ला का बयान चर्चा में है। सीएम ने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों ने NEET के माध्यम से प्रवेश पाया है, उन्हें अब उनके धर्म के कारण दंडित किया जा रहा है।
सुरक्षा बलों ने कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा के नौगाम सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के साथ घने नीरियान वन क्षेत्र में एक आतंकवादी ठिकाने से अत्याधुनिक हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद करके एक संभावित आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया।
उमर अब्दुल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार ने यहां के लोगों से कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था, लेकिन अब तक यह वादा पूरा नहीं हो सका है।
कठुआ में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। जथाना गांव के पास उझ नदी के किनारे वाले इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
पुलिस ने आतंकी समर्थकों के पास से बड़ी मात्रा में युद्ध की सामग्री गिरफ्तार की है। इसके साथ ही कुल 7 एके राइफल बरामद की गई हैं।
माता वैष्णो देवी यात्रा 14 सितंबर से शुरू होने वाली थी, लेकिन भारी बारिश के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने कहा है कि अगले आदेश तक यात्रा स्थगित रहेगी।
इस रूट की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए खास सुविधा शुरू की है। अब यात्री सफर के साथ-साथ स्थानीय शाकाहारी भोजन का भी लुत्फ उठा सकेंगे।
सुप्रीम कोर्ट ने देश के विभिन्न राज्यों में जारी भारी बारिश और बाढ़ के मामले में सुनवाई करते हुए 4 राज्यों को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कहा है कि यह बेहद गंभीर मामला है।
दक्षिण कश्मीर के कुछ हिस्सों, पुंछ और राजौरी, बनिहाल, रामबन, रियासी, उधमपुर, डोडा, जम्मू, सांबा और कठुआ में कई स्थानों पर बारिश/गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।
व्हाइट नाइट कॉर्प्स के एक्स हैंडल पर बताया गया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। चेरजी टॉप पर आतंकियों से सामना हुआ और मुठभेड़ शुरू हो गई।
जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि सीमा पर शांति होने के बाद एक बार फिर से पर्यटन शुरू होने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि पर्टयकों को वापस लाने के लिए बीएसएफ की परेड शुरू होगी।
भारत ने पाकिस्तान के सभी हवाई हमलों को निष्क्रिय कर दिया है। पाकिस्तान ने जम्मू के कई इलाकों में हमास स्टाइल पर हमला किया था। इसके बावजूद भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम कर दिया।
आतंकियों ने घर में घुसकर रसूल माग्रे को गोली मार दी थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रसूल का भाई आतंकी संगठन में शामिल है, जबकि रसूल सामाजिक कार्यकर्ता थे।
मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी शहीद हो गए और पाकिस्तान में स्थित जैश-ए-मोहम्मद संगठन से जुड़े तीन आतंकवादी ढेर हो गए। शहीद पुलिसकर्मी के भाई ने कहा कि मौका मिला तो वह 100 आतंकियों को मार देंगे।
आतंकवादियों ने कुलगाम जिले के बेहिबाग इलाके में मंजूर अहमद वागे और उनकी पत्नी पर गोलीबारी की। इस गोलीबारी में दोनों घायल हुए हैं और दोनों को अस्पताल ले जाया गया।
सुरक्षा बलों ने आतंकियों की मदद करने वाले दोनों युवकों के पास से एक पिस्टल, दो हैंड ग्रेनेड और 10 हजार रुपये बरामद किए हैं।
जम्मू कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाले शीर्ष हिज्ब कमांडर फारूक नाली को मार गिराया है। इस एनकाउंटर के बाद कई हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।
शोपियां के हीरपोरा गांव के जंगल में एक प्राचीन शिव मंदिर मिला है, जो 600 साल पुराना है। इस मंदिर में शिवलिंग और नक्काशी वाले झरोखों के निशान हैं। स्थानीय लोग इसके संरक्षण की मांग कर रहे हैं।
जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच लगातार मुठभेड़ हो रही है। इस बीच सेना की भर्ती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
भारतीय सेना के जवान हिलाल अहमद की हत्या करने वाले आतंकियों को भारतीय सेना ने घेरकर आज मार डाला। बता दें कि पहाड़ियों पर चले इस एनकाउंटर में आतंकी को घेरकर मारा गया है।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़