1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. श्रीनगर में दिखी बिना नंबर प्लेट वाली काली कार, पुलिस ने रोका तो गाड़ी को रिवर्स भगाने लगा ड्राइवर; VIDEO वायरल

श्रीनगर में दिखी बिना नंबर प्लेट वाली काली कार, पुलिस ने रोका तो गाड़ी को रिवर्स भगाने लगा ड्राइवर; VIDEO वायरल

 Reported By: Manzoor Mir Written By: Vinay Trivedi
 Published : Jul 31, 2026 09:21 pm IST,  Updated : Jul 31, 2026 09:39 pm IST

श्रीनगर में ट्रैफिक पुलिस चेकपॉइंट से बिना नंबर प्लेट वाली एक काली कार के भागने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

श्रीनगर में बिना नंबर...- India TV Hindi
श्रीनगर में बिना नंबर प्लेट वाली संदिग्ध काली कार दिखी। Image Source : REPORTERS INPUT

जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के हैदरपुरा बाईपास एरिया में ट्रैफिक पुलिस चेकपॉइंट से बिना रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट वाली एक कार के भागने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक काली कार ट्रैफिक पुलिस को चकमा देकर भाग रही है।

ट्रैफिक पुलिस को देखते ही ड्राइवर ने तेजी से भगाई कार

दरअसल, जब ट्रैफिक पुलिसकर्मी कार को रुकने का इशारा करते हैं, तो ड्राइवर कार को सड़क के बीच में ही रिवर्स करके भगाने लगता है। ट्रैफिक पुलिस कार को पकड़ने की कोशिश करती है, लेकिन वह तेजी से सड़क पार करके मौके से गायब हो जाती है। ट्रैफिक पुलिस आगे-पीछे दोनों तरफ से उसे ब्लॉक करने का प्रयास करती है लेकिन कार नहीं रुकती है।

पकड़े जाने के बाद पुलिस जब्त कर ली कार

ये वीडियो लुका-छिपी का खेल लगता है, जिसमें लोगों की भीड़ यह नजारा देखती नजर आती है। इस घटना के बाद लोकल ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत स्टेशन हाउस ऑफिसर को बताया और फिर पुलिस की मदद से कार को जब्त कर लिया गया। कार, जिस पर कोई रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं था, को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ड्राइवर ने क्यों भगाई कार?

पुलिस अफसरों के अनुसार, वारदात की खबर मिलते ही आसपास के थानों और कंट्रोल रूम को सावधान किया गया। इसके बाद गाड़ी की पहचान कर उसकी खोज शुरू की गई। शुरुआती जांच में कार को सीज कर लिया गया है और यह मालूम करने की कोशिश की जा रही है कि कार को बिना नंबर प्लेट के क्यों सड़क पर दौड़ाया जा रहा था और ड्राइवर ने पुलिस से बचने का प्रयास क्यों किया।

बिना नंबर प्लेट के सड़क पर कैसे चली कार?

हालांकि, इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस वारदात को लेकर सवाल उठाए कि आखिर बिना नंबर प्लेट के कार सड़क पर कैसे चल रही थी। वहीं, कई लोगों ने ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराने और ऐसे केस में कड़ी एक्शन की मांग की है। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या ये कार किसी संदिग्ध गतिविधि में शामिल तो नहीं है। इस बीच, कश्मीर में फिर नरसंहार की कोशिश हुई है। कुलगाम में आंतकियों ने मजदूरों पर फायरिंग की। इस घटना में 1 की मौत हो गई है।

ये भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर के उरी इलाके में LoC के पास माइन ब्लास्ट, सेना के दो जवान घायल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।