1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. सुबह सुबह कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.6 थी तीव्रता 

सुबह सुबह कश्मीर घाटी में भूकंप के झटके से डोली धरती, रिक्टर स्केल पर 3.6 थी तीव्रता 

 Reported By: Manzoor Mir,  Written By: Kajal Kumari
 Published : Oct 30, 2026 07:02 am IST,  Updated : Oct 30, 2026 07:02 am IST

कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार तड़के 3.6 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके कश्मीर घाटी के कई हिस्सों में महसूस किए गए।

कश्मीर में सुबह सुबह आया भूकंप- India TV Hindi
कश्मीर में सुबह सुबह आया भूकंप

कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार की सुबह सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता  रिक्टर स्केल पर 3.6 बताई गई है। सुबह नींद से जगते ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आए। हल्के झटके से किसी तरह का कहीं कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन लोगों में दहशत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।