1. Hindi News
  2. जम्मू और कश्मीर
  3. कठुआ में उझ नदी के पास संदिग्धों के पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों का बड़ा तलाशी अभियान जारी

कठुआ में उझ नदी के पास संदिग्धों के पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों का बड़ा तलाशी अभियान जारी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 01, 2025 10:55 pm IST,  Updated : Oct 01, 2025 11:06 pm IST

कठुआ में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। जथाना गांव के पास उझ नदी के किनारे वाले इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PHOTO)

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट राजबाग सेक्टर में संदिग्ध व्यक्तियों के देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने बुधवार को बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि यह तलाशी अभियान जथाना गांव के पास उझ नदी के किनारे वाले इलाके में शुरू किया गया है।

इलाके में पैरों के निशान देखे गए

उन्होंने बताया कि स्थानीय निवासियों ने सुरक्षा बलों को तीन संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधि की सूचना दी थी, जिनमें से एक व्यक्ति के पास भारी बैग था। सूचना मिलने पर पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की एक संयुक्त टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सुबह से ही तलाशी अभियान शुरू कर दिया।

अधिकारियों के अनुसार, तलाशी दल को अब तक कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं मिला है, लेकिन इलाके में पैरों के निशान देखे गए हैं, जिससे कुछ लोगों की गतिविधि की पुष्टि हुई है। अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के चलते सुरक्षा बल सघनता से हर इलाके की तलाशी ले रहे हैं। अंतिम रिपोर्ट मिलने तक यह अभियान जारी था।

पुंछ में दुर्घटनावश हथगोला फटने से जवान की मौत

एक अन्य खबर में, जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सोमवार शाम को दुर्घटनावश एक हथगोले के फटने से एक जवान की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह घटना सुरनकोट क्षेत्र में एक सैन्य शिविर के भीतर हुई। सोमवार शाम लगभग 7:45 बजे एक चौकी पर संतरी ड्यूटी पर तैनात जवान की कथित गलती के कारण हथगोला फट गया। विस्फोट इतना भीषण था कि जवान की मौके पर ही मौत हो गई। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

बेगूसराय में दुर्गा पूजा का अनोखा थीम, महिषासुर की जगह ट्रंप का वध कर रही हैं मां दुर्गा; देखें VIDEO

अपहरण के बाद जबरन धर्मांतरण, फिर फर्जी निकाह; मौलाना और मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। जम्मू और कश्मीर से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।