Kishtwar Terror Hideout Busted: सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में एक आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश किया है। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री को बरामद किया गया है। इससे क्षेत्र में किसी बड़ी साजिश को असफल कर दिया गया है।
Related Stories
जंगल में आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़
जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने Chatroo इलाके में खोजी अभियान चलाया था। इसी दौरान, बाजमंडू जंगल में मौजूद एक छिपे हुए आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, यह आतंकी ठिकाना एक ऐसे आतंकवादी कमांडर का था जिसे Security Forces ने पहले ही एनकाउंटर में ढेर कर दिया था।
बड़े हमले के लिए छिपाकर रखे गए थे हथियार
खोजी अभियान के दौरान बरामद हथियारों में एक कार्बाइन गन (मैगजीन समेत), एक पिस्टल (मैगजीन समेत), 51 मिलीमीटर रॉकेट, चार डेटोनेटर के साथ एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (UBGL) भी शामिल हैं। सुरक्षाबल मान रहे हैं कि किसी बड़े अटैक की तैयारी के लिए ये हथियार छिपाकर रखे गए थे।
संभावित आतंकी खतरे को किया नाकाम
फिलहाल, क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चल रहा है और सुरक्षाबल आसपास के इलाकों में भी गहन जांच कर रहे हैं ताकि किसी और टेररिस्ट नेटवर्क या अड्डे का भी पता लगाया जा सके। इस एक्शन को सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इससे संभावित आतंकवादी खतरे को वक्त रहते खत्म कर दिया गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को इलाके में किया गया और कड़ा
सुरक्षाबलों के इस ऑपरेशन के बाद पूरे क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं। सुरक्षाबलों ने संवेदनशील जगहों पर और जवान तैनात कर दिए हैं। लोकल प्रशासन भी इन दिनों अलर्ट मोड पर है। हर गतिविधि पर खुफिया एजेंसियां नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी भी संदिग्ध हलचल को वक्त रहते पहले ही रोका जा सके। आतंकी अपने मंसूबों में कामयाब ना हो पाएं।