1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Operation Sindoor: भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने शुरू किया प्रोपोगेंडा, फैला रहा फर्जी खबरें, आप भी रहें सावधान

Operation Sindoor: भारत के हमले के बाद पाकिस्तान ने शुरू किया प्रोपोगेंडा, फैला रहा फर्जी खबरें, आप भी रहें सावधान

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया है। इस हमले के बाद पाकिस्तान की सरकार, पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तान की एजेंसियों द्वारा प्रोपोगेंडा और फेक न्यूज फैलाई जा रही है।

Operation Sindoor After Indias attack Pakistan started propaganda spreading fake news be careful- India TV Hindi
Image Source : PTI भारत के हमले के बाद पाकिस्तान शुरू किया प्रोपोगेंडा

ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानों पर आज मिसाइल से हमला किया है। इस हमले में कई आतंकवादियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। इस बीच पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तान की सरकार द्वारा फर्जी खबरें और फेंक न्यूज फैलाई जा रही हैं, ताकि भारतीय नागरिकों और दुनियाभर के देशों और उनके राष्ट्राध्यक्षों को गुमराह किया जा सके। पाकिस्तान की सरकार, एजेंसी और मीडिया आउलेट्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि, "पाकिस्तान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए भारत के 15 लोकेशन्स पर मिसाइल से हमले किए हैं, पाकिस्तान एयरफोर्स ने श्रीनगर एयरबोस को तबाह कर दिया है, साथ ही भारतीय सेना के बिग्रेड हेडक्वार्टर को तबाह कर दिया गया है।" पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा ये दावा पूरी तरह गलत और फर्जी है।

फर्जी खबर फैला रहा पाकिस्तान

भारतीय नागरिकों से अपील की जा रही है कि इस तरह के किसी भी पोस्ट को शेयर करने से बचें, क्योंकि यह पाकिस्तान द्वारा चलाया जा रहा प्रोपोगेंडा है और इसमें एक भी खबर सच नहीं है। इसलिए इस तरह के पोस्ट को किसी भी तरीके से शेयर करने से बचें। साथ ही जबतक किसी खबर की पुष्टि ना हो, उसे कहीं भी शेयर न करें। क्योंकि सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लैटफॉर्म्स पर पाकिस्तान द्वारा लगातार फेक न्यूज और प्रोपोगेंडा वीडियो, पोस्ट और खबरें फैलाईं जा रही हैं, ताकि लोगों को गुमराह किया जा सके। इसलिए सरकार द्वारा दिए जा रहे बयान पर ही भरोसा करें।

SCALP मिसाइल से हुआ हमला

बता दें कि पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 निर्दोष लोगों की आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। इसी के जवाब में आज भारत की तीनों सेनाओं ने संयुक्त रूप से इस हमले को अंजाम दिया है। बता दें कि इस हमले को राफेल फाइटर जेट से अंजाम दिया गया है, जिसमें SCALP मिसाइल लगे हुए थे। बता दें कि पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों पर हमला किया गया है, जिसमें अबतक 30 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आ रही है। वहीं भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एक फाइटर जेट को भी पुलवामा के पंपोर में मार गिराया है।

 

Latest India News