1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जैसलमेर में बॉर्डर पार पाकिस्तान में जबरदस्त हलचल, भारत ने सीमा पर तैनाती बढ़ाई

जैसलमेर में बॉर्डर पार पाकिस्तान में जबरदस्त हलचल, भारत ने सीमा पर तैनाती बढ़ाई

 Published : May 07, 2025 06:27 am IST,  Updated : May 07, 2025 07:20 am IST

आतंकी ठिकानों पर मिसाइल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान घबराया हुआ है। अब राजस्थान के जैसलमेर में बॉर्डर पार पाकिस्तान सेना में जबरदस्त हलचल दिख रही है जिस कारण भारत ने भी सीमा पर तैनाती बढ़ा दी है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने कुछ ही घंटे पहले पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में स्थित आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर’ शुरू किया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में स्थित 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है और मिसाइल स्ट्राइक किया है जिसमें बड़ी संख्या में आतंकी मारे गए हैं। भारत की इस कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने सीमा पर हलचल तेज कर दी है। पाकिस्तान की हरकतों को देखते हुए भारतीय सेना भी पूरी तरह से तैयार है।

जैसलमेर में बॉर्डर के पास हलचल तेज

राजस्थान के जैसलमेर में बॉर्डर के पार पाकिस्तान के पन्नो अकील क्षेत्र में पाकिस्तानी की ओर से बड़ी हलचल देखी जा रही है। ऐसे में भारतीय सेना भी पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पहले से इस पोस्ट में सेना की एक डिवीजन तैनात है। वहीं, अब सैन्य हलचल का इनपुट मिला है तो सेना ने तैनाती और ज्यादा बढ़ा दी है।

LoC पर पाकिस्तान ने चलाई तोप

पाकिस्तानी सेना ने 06-07 मई 2025 की रात को मनमाने तरीके से जम्मू-कश्मीर के सामने नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार चौकियों से गोलीबारी और तोपखाने से फायरिंग की है। भारतीय सेना ने कहा है कि वह पाकिस्तान की हिमाकत का उचित तरीके से जवाब दे रही है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान लाइन ऑफ कंट्रोल पर करीबन 70 पोस्ट से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियों पर और लोगों के घरों को निशाना बना रहा है। तोपो के जरिए भी फायरिंग हो रही है।

पीएम मोदी की ऑपरेशन पर नजर

सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के शीर्ष नेतृत्व को निशाना बनाने के इरादे से हमलों के लिए स्थान का चयन किया था। हमलों में भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना की तीनों सेनाओं की सटीक हमला करने वाली हथियार प्रणालियों का इस्तेमाल किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात भर ऑपरेशन सिंदूर पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं। सभी 9 ठिकानों पर स्ट्राइक सफल रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत