1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: पठानकोट के एयरबेस पर पाकिस्तान का हमला, भारतीय सेना ने मार गिराईं सभी मिसाइलें

VIDEO: पठानकोट के एयरबेस पर पाकिस्तान का हमला, भारतीय सेना ने मार गिराईं सभी मिसाइलें

पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान की तरफ से लगातार हमले हो रहे हैं। भारतीय सेना एक-एक कर पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को नाकाम करने में लगी हुई है। पाकिस्तान की सभी मिसाइलों को मार गिराया गया है।

पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान लगातार कर रहा हमला।- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान लगातार कर रहा हमला।

पंजाब के पठानकोट एयरबेस पर पाकिस्तान लगातार हमला कर रहा है। भारतीय सेना ने पाकिस्तानी मिसाइलों को मार गिराया है। पूरे पठानकोट में ब्लैक आउट किया गया है। सूत्रों से मिलीं जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से जुगियाल साइट पर ड्रोन एक्टिविटी भी देखी गई है। भारत की ओर से एयर‍ डिफेंस सिस्‍टम S400  को एक्‍ट‍िव कर द‍िया गया है, जो लगातार पाकिस्तान की मिसाइलों को हवा में ही मार गिरा रहा है। इतना ही नहीं खबर यह भी आ रही है कि भारत के S 400 ने पाक‍िस्‍तान के जेएफ 17 एयरक्राफ्ट को भी मार ग‍िराया है।

पाकिस्तान ने पठानकोट एयरबेस समेत पंजाब के कई शहरों पर हमले किए हैं। जिसे देखते हुए एहतियातन तौर पर ई जगहों पर ब्लैक आउट कर दिया गया है। पंजाब के अमृतसर, खासा, जालंधर में ड्रोन हमले किए गए, जिन्हें एयर डिफेंस S 400 ने मार गिराया है। पंजाब में अब तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना का भी ऑपरेशन लगातार जारी है।

पाकिस्तान ने भारत पर JF-17 और F-16 फाइटर प्लेन, मिसाइल और ड्रोन से हमला किया। जिसे भारतीय सेना और एयर डिफेंस सिस्टम ने पकिस्तानी फाइटर जेट, मिसाइल और ड्रोन्स को ध्वस्त कर दिया। बता दें कि पाकिस्तान ने F-16 फाइटर प्लेन अमेरिका से हासिल किया था और JF-17 उसने चीन के साथ मिलकर बनाया था। इन दोनों फाइटर प्लेन को भारत के S 400 ने मार गिराया। इन दोनों फाइटर एयर क्राफ्ट को लेकर पाकिस्तान बड़े-बड़े दावे करता रहा है। लेकिन ये दोनों प्लेन S 400 के सामने फुस्स हो गए।

(पंजाब के पठानकोट से गुरदेव सिंह जोहल की रिपोर्ट)

Latest India News