भारतीय वायुसेना (IAF) का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना (IAF) ने कहा कि दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है। इसके साथ ही आईएएफ ने कहा कि फाइटर विमान में सवार पायलट ने लोगों की जान बचाने के लिए विमान को भीड़ से दूर ले गया।
जानिए हादसे को लेकर IAF का बयान
इस हादसे की अधिक जानकारी देते हुए IMF ने सूत्रों के हवाले से कहा, 'पूरी संभावना है कि पायलट एक पॉजिटिव-हाई g टर्न लेता है, उससे बाहर आता है और कुछ ऊंचाई पाने के लिए विंग ओवर में रोल करता है। फिर वह एक नेगेटिव g पुशओवर में रोल करता है और इसी बीच विमान में कुछ गलत हो जाता है।'
यह सब अभी है अंदाजा- IAF
भारतीय वायुसेना ने कहा, 'पायलट विंग्स को लेवल करके और भीड़ से दूर खींचकर इससे बाहर आने की कोशिश करता है। तभी विमान जमीन पर से फ्लैट एटीट्यूड में टकराता है। यह सब अभी अंदाजा है। पायलट ने नीचे लोगों को बचाने के लिए अपनी जान दे दी, यही असलियत है। कोर्ट ऑफ इन्कॉयरी का ऑर्डर दिया गया है। फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के एनालिसिस से ही हादसे का कारण पता चलेगा।'
विमान को ऊंचाई से गिरते हुए लोगों ने अपनी आंखों से देखा
कई टीवी न्यूज चैनलों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिखाए गए दुर्घटना के दृश्यों में विमान को ऊंचाई से गिरते और फिर आग के गोले में बदलते देखा जा सकता है। एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर में एयरशो में हवाई प्रदर्शन के दौरान उड़ान भरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
'कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन
आईएएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी एक बयान में कहा, ‘आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का गठन किया जा रहा है।’ इस मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।'
तेजस क्रैश से जुड़ी अन्य खबरें
तेजस से पहले दुबई एयर शो में क्रैश हो चुके हैं पाकिस्तान, चीन, अमेरिका और यूएई के फाइटर प्लेन, जानें कब-कब हुए हादसे
Video: दुबई एयर शो में क्रैश होने वाले तेजस ने 2 दिन पहले दिखाई थी गजब कलाबाजियां, लूट ली थी महफिल
Tejas Crash In Dubai: दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, पायलट की मौत
Latest India News