1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: दुबई एयर शो में क्रैश होने वाले तेजस ने 2 दिन पहले दिखाई थी गजब कलाबाजियां, लूट ली थी महफिल

Video: दुबई एयर शो में क्रैश होने वाले तेजस ने 2 दिन पहले दिखाई थी गजब कलाबाजियां, लूट ली थी महफिल

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Nov 21, 2025 04:27 pm IST,  Updated : Nov 21, 2025 04:41 pm IST

दुबई एयर शो में तेजस विमान ने दो दिन पहले गजब की कलाबाजियां दिखाई थीं। इसका वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, शुक्रवार को विमान क्रैश हो गया।

Tejas plane- India TV Hindi
कलाबाजियां दिखाता तेजस विमान Image Source : X/SPUTNIK

दुबई एयर शो में क्रैश होने वाले तेजस विमान ने हादसे से दो दिन पहले गजब की कलाबाजियां दिखकर महफिल लूट ली थी। तेजस का दो दिन पुराना वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विमान को अलग-अलग तरह के करतब दिखाते हुए देखा जा सकता है। एक मिनट छह सेकेंड के वीडियो में तेजस विमान आकाश में अलग-अलग तरह के करतब दिखाता है। शुक्रवार को भी ऐसे ही करतब दिखाने के लिए तेजस विमान ने उड़ान भरी थी, लेकिन अचानक ही इसमें कुछ गड़बड़ी हुई और प्लेन सीधे जमीन पर आ गिरा। यह हादसा स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.10 बजे हुआ। वहीं, भारतीय समयानुसार हादसा दोपहर 3.49 बजे हुआ।

हादसे का वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि तेजस विमान कलाबाजियां दिखाते हुए अचानक ही नीचे की तरफ गिरने लगता है और जमीन से टकराते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। प्लेन को चला रहे पायलट की भी मौत हो गई।

 हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड बनाती है तेजस विमान

तेजस विमान का निर्माण भारत की हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड करती है। यह हल्का लड़ाकू विमान आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत बनाया जाता है। एचएएल ने दो सप्ताह पहले ही अमेरिकी रक्षा कंपनी जीई एयरोस्पेस के साथ तेजस निर्माण के लिए 113 जेट इंजनों की खरीद का बड़ा करार किया है। ‘तेजस’ एकल इंजन वाला बहुउद्देश्यीय लड़ाकू विमान है, जिसे अधिक खतरे वाले हवाई अभियानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह वायु रक्षा, समुद्री टोही अभियान और हमला करने जैसे अभियानों को अंजाम देने में सक्षम है। फिलहाल वायुसेना के पास 31 स्क्वाड्रन हैं, जबकि उसकी अधिकृत संख्या 42 स्क्वाड्रन की है। रक्षा मंत्रालय ने फरवरी, 2021 में एचएएल के साथ 48,000 करोड़ रुपये का अनुबंध किया था, जिसके तहत 83 तेजस एमके-1ए विमान खरीदे जाने थे। हालांकि, जीई एयरोस्पेस द्वारा इंजन आपूर्ति में देरी के कारण इन विमानों की आपूर्ति में रुकावट आई है।

यह भी पढ़ें-

Tejas Crash: दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, लगी आग और उठा काला धुआं

धड़ाम से नीचे आ गिरा तेजस विमान, देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील, हादसा देख लोगों की निकली चीखें-VIDEO

क्या है दुबई एयर शो...जिसमें क्रैश हो गया भारत का तेजस विमान...कौन-कौन से अन्य फाइटर जेट हुए शामिल

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत