1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. Tejas Crash In Dubai: दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, पायलट की मौत

Tejas Crash In Dubai: दुबई में एयर शो के दौरान भारत का लड़ाकू विमान तेजस हुआ क्रैश, पायलट की मौत

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Nov 21, 2025 04:02 pm IST,  Updated : Nov 22, 2025 12:11 am IST

Tejas Crash In Dubai: दुबई में एयर शो के दौरान भारतीय वायुसेना का जेट फाइटर तेजस क्रैश हो गया है। हवाई अड्डे के पास दुर्घटना स्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई।

तेजस हुआ दुर्घटनाग्रस्त- India TV Hindi
तेजस हुआ दुर्घटनाग्रस्त Image Source : TWITTER

Tejas Crash In Dubai: समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दुबई एयर शो में एक प्रदर्शन के दौरान एक भारतीय एचएएल तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2:10 बजे कार्यक्रम में दर्शकों के लिए प्रदर्शन करते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद हवाई अड्डे पर काला धुआं उठ गया, जबकि महिलाओं और बच्चों सहित कई दर्शक इस घटना को देख रहे थे। भारतीय वायुसेना ने जानकारी दी है कि इस दुर्घटना में पायलट की मौत हो गई।


जानें क्या कहा भारतीय वायुसेना ने

आज दुबई एयर शो में हवाई प्रदर्शन के दौरान भारतीय वायुसेना का एक तेजस विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में पायलट को गंभीर चोटें आईं। भारतीय वायुसेना इस दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करती है और इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए एक कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी गठित की जा रही है।



हवाई अड्डे के पास दुर्घटना स्थल से घना काला धुआं उठता देखा गया, जिससे वहां मौजूद दर्शकों में दहशत फैल गई, जिनमें शो देखने के लिए एकत्र हुए बच्चों वाले परिवार भी शामिल थे। इस हादसे में पायलट की मौत हो गई

क्या है तेजस विमान

तेजस विमान एक ऐसा लड़ाकू विमान है जिसे पूरी तरह भारत में बनाकर तैयार किया गया है। इस विमान को हल्का और तेज़ बनाया गया है, ताकि हवा में ज्यादा फुर्ती से उड़ सके और साथ ही वायुसेना के कई तरह के युद्ध के काम कर सके। बता दें कि इसे हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड यानी HAL ने विकसित किया है और यह 4.5 पीढ़ी का विमान है। इस विमान में कई तरह की नई तकनीकें लगी हैं। तेजस विमान आकार में छोटा और वजन में हल्का है, जिसे सुपरसोनिक यानि ध्वनि की गति से तेज उड़ान भरने वाला विमान कहा जाता है।

ये भी पढ़ें:
Tejas Crash: दूसरी बार क्रैश हुआ IAF का तेजस फाइटर, जानें इससे पहले कब हुआ था हादसे का शिकार
धड़ाम से नीचे आ गिरा तेजस विमान, देखते ही देखते आग के गोले में तब्दील, हादसा देख लोगों की निकली चीखें-VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश