1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. PM मोदी ने महिला कर्मी से कहा- 'योगी जी को Thank You बोलो', VIDEO हो रहा वायरल

PM मोदी ने महिला कर्मी से कहा- 'योगी जी को Thank You बोलो', VIDEO हो रहा वायरल

पीएम मोदी ने वाराणसी में एक कार्यक्रम के दौरान महिला कर्मियों से बात की। इस दौरान महिला कर्मचारियों ने कानून व्यवस्था और सुरक्षा का जिक्र किया। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि योगी जी को थैंक्यू बोलो।

पीएम मोदी ने महिला कर्मी से की बात।- India TV Hindi
Image Source : REPORTER INPUT पीएम मोदी ने महिला कर्मी से की बात।

वाराणसी: पीएम मोदी रविवार को वाराणसी दौरे पर थे। यहां उन्होंने अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ सीएम योगी भी मौजूद थे। पीएम मोदी ने यहां मौजूद कर्मचारियों ने बात भी की। बातचीत के दौरान एक महिला कर्मचारी ने सुरक्षा के बारे में अपना अनुभव पीएम मोदी के साथ शेयर किया, जिसपर पीएम मोदी ने कहा कि इसके लिए योगी जी को थैंक्यू बोलो। इसके बाद वहां मौजूद सभी लोग हस पड़े। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीएम मोदी के सामने कानून व्यवस्था की तारीफ 

दरअसल, अपने वाराणसी दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बात की। उनमें से एक महिला कर्मचारी ने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ की। महिला कर्मचारी ने पीएम मोदी से कहा कि, यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी हुई तो वह काम करने के लिए बाहर निकल सकी हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि योगी जी को थैंक्यू बोलो। उनकी इस बात पर वहां मौजूद सभी लोग हसने लगे। पीएम मोदी ने कहा कि क्या आपको मालूम है अरविंद का दूसरा अर्थ कमल है।

अरविंद लिमिटेड की नई यूनिट क्यों है खास?

बता दें कि एक आधिकारिक बयान के अनुसार, अरविंद लिमिटेड की नई गारमेंट निर्माण इकाई आधुनिक निर्माण प्रक्रियाओं पर केंद्रित है। इससे रोजगार के अवसर पैदा होंगे, खासकर महिलाओं के लिए, और यह क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में योगदान देगी। बयान में कहा गया है कि वैश्विक स्तर पर ग्राहकों तक पहुंच होने के कारण, यह इकाई वाराणसी में बने कपड़ों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगी। इसमें आगे कहा गया है कि मुख्य रूप से महिलाओं के नेतृत्व वाली यह पहल, 'महिला-नेतृत्व विकास' पर सरकार के फोकस को दर्शाती है। बयान के अनुसार, यह उद्घाटन औद्योगिक निवेश और विनिर्माण-आधारित विकास के केंद्र के रूप में उत्तर प्रदेश की बढ़ती भूमिका को भी रेखांकित करता है।

इसके बाद पीएम मोदी वाराणसी के नमो घाट पर 'एयर फोर्स डे एरियल डिस्प्ले-2026' में पहुंचे। यह कार्यक्रम भारतीय वायु सेना की 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित किया गया और इसकी थीम 'विंग्स ओवर गंगा' रखी गई। 

यह भी पढ़ें-

जामिया प्रशासन ने मानी छात्रों की मांग, यूनिवर्सिटी में जल्द होंगे छात्रसंघ चुनाव; सस्पेंशन और नोटिस भी वापस

Latest India News