A
Hindi News भारत राष्ट्रीय नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, लहराता हुआ बीच सड़क पर ही पलट दिया भारी-भरकम ट्रक; खौफनाक है VIDEO

नशेड़ी ड्राइवर का तांडव, लहराता हुआ बीच सड़क पर ही पलट दिया भारी-भरकम ट्रक; खौफनाक है VIDEO

नशे में धुत ट्रक चालक ने अपनी लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग की वजह से सड़क के बीचों-बीच वाहन को पलट दिया। सड़क पर मौजूद अन्य लोग उसकी ड्राइविंग देखकर सहम गए थे।

बीच सड़क पर ट्रक पलटा- India TV Hindi Image Source : REPORTER बीच सड़क पर ट्रक पलटा

कर्नाटक के उडुपी जिले के हिरियडका क्षेत्र के गुड्डेयंगडी के पास एक नशे में धुत ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से एक बड़ा हादसा हो गया। चालक की लापरवाही और खतरनाक ड्राइविंग की वजह से ट्रक सड़क के बीचों-बीच पलट गया। इस पूरी घटना का लाइव वीडियो पीछे चल रही एक कार में सवार यात्रियों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक हिरियडका से कार्कला की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चालक शराब के नशे में पूरी तरह धुत था और ट्रक को बेहद खतरनाक तरीके से लहराते हुए चला रहा था। सड़क पर मौजूद अन्य लोग उसकी ड्राइविंग देखकर सहम गए थे।

वीडियो में कैद हुआ भयावह मंजर

सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक सड़क पर टेढ़ा-मेढ़ा दौड़ रहा है। कुछ ही पलों में, गुड्डेयंगडी के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और भारी-भरकम ट्रक अचानक पलट गया। गनीमत रही कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय ट्रक की चपेट में कोई अन्य वाहन या राहगीर नहीं आया, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।

NH-66 पर पलटा श्रमिकों से भरा टेंपो

एक अन्य खबर में, बीते दिनों उडुपी जिले में NH-66 पर सजावटी सामान लेकर जा रहा एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गयास जिसमें वाहन सवार पांच श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक और घायल बाहरी राज्यों से आए श्रमिक थे। र्घटना कउप थानाक्षेत्र के उलियारगोली गांव के पास हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि टेंपो की रफ्तार काफी तेज थी। चालक रंजीत ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद टेंपो सीधे डिवाइडर से जा टकराया और सड़क पर पलट गया। वाहन में कुल 12 कर्मचारी सवार थे।

ये भी पढ़ें-

BMC चुनाव: एकनाथ शिंदे ने ठोकी 112 सीटों पर दावेदारी, CM के साथ बैठक के बाद भी पेंच फंसा

BMC चुनाव को लेकर महायुति में तकरार, नवाब मलिक के नेतृत्व को लेकर NCP से साइड हुई BJP, क्या झुकेंगे अजित पवार?

Latest India News