सोशल मीडिया में छाया दीपिका पादुकोण का ये लुक, इस डेनिम लुक में है कुछ खास
सोशल मीडिया में छाया दीपिका पादुकोण का ये लुक, इस डेनिम लुक में है कुछ खास
India TV Lifestyle Desk
Published : Jan 10, 2019 04:04 pm IST, Updated : Jan 10, 2019 04:05 pm IST
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का यह वाइट डेनिम लुक इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। सबसे ज़्यादा चर्चा है उनके इस आउटफिट की, जिसमें कुछ स्पेशल छिपा था। जानें आखिर क्या है वह।
नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कुछ सम पहले ही रणवीर सिंह से शादी की थी। जिसमें आपने उनके बेहतरीन आउटफिट्स नजर आएं। जिन्होंने सोशल मीडिया में फैश का एक नया ट्रेंड लाकर खड़ा कर दिया। शादी के कुछ दिनों बाद उन्होंने बिकनी फोटोशूट कराया, लेकिन इस बार वह इस डेनिम लुक के कारण काफी सुर्खियों मे छाई हुई है।
हाल में ही एक इवेंट में दीपिका पादुकोण का लुक देखकर हर किसी के मुंह में उन्हीं की बाते थी। दरअसल दीपिका ने इस इवेंट के लिए सबसे अलग लुक ट्राई किया। उन्होंने स्पगेटी टॉप के साथ ओवरसाइजड डेनिम जैकेट और डेनिम स्कर्ट पहनी हुई थी। जिसमें वह काफी हॉट और बोल्ड नजर आ रही थी।
दीपिका ने इस आउटफिट को ऑरेंज कलर के स्टलेटोज़ (हाई हील सैंडल) के साथ पहना था, जबकि उनका मेकअप संध्या शेखर ने किया था।
इस खूबसूरत आउटफिट्स की बात करें तो इसे कनिका गोयल ने बब्बू द पेंटर के साथ मिलकर डिजाइन किया। बब्बू द पेंटर एक इंडो-कनाडाई आर्टिस्ट हैं और वह डेनिम जैकेट, टी-शर्ट और स्वैटशर्ट्स के देसी पॉप आर्ट्स को पेंट करने के लिए मशहूर हैं।
इतना ही नहीं दीपिका के इस आउटफिट्स में अक चीज बहुत ही खास थी। वह उनकी जैकेट में प्रिंट किया हुआ स्लोगन।