1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. फिल्म मणिकर्णिका के म्यूजिक लॉंच के दौरान दिखा कंगना का खूबसूरत साड़ी लुक, देखें तस्वीरें

फिल्म मणिकर्णिका के म्यूजिक लॉंच के दौरान दिखा कंगना का खूबसूरत साड़ी लुक, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 09, 2019 10:27 pm IST,  Updated : Jan 09, 2019 10:27 pm IST

Kangana Ranaut Saree Look: मणिकर्णिक के म्यूजिक लॉंच के दौरान दिखा कंगना रनौत का रॉयल लुक, देखें तस्वीरें।

Knagana Ranaut- India TV Hindi
Knagana Ranaut Image Source : YOGEN SHAH

Kangana Ranaut Saree Look: इन दिनों कंगना रनौत अपनी फिल्म मणिकर्णिका द क्वीन ऑफ झांसी के कारण काफी सुर्खियों में है। हो भी क्यों न आखिर वह लक्ष्मी बाई का किरदरा निभाती हुई नजर आ रही है। इस फिल्म में कंगना के साथ-साथ अंकिता लोंखडे भी नजर आएंगी। जो कि इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। जहां कंगना अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती है वहीं अपनी स्टाइल के लिए भी काफी फेमस है। आज मणिकर्णिका के म्यूजिक लॉंच के समय़ उनका एक बार फिर रानी लुक देखने को मिला। वह साड़ी में बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी।

आज मणिकर्णिका फिल्म का विजय भव: गाना रिलीज हो गया है। वहीं लॉंचिंग के दौरान कंगना डिजाइनर तरुण तहलानी की सिल्क साड़ी में खूबसूरत नजर आईं।

कंगना के लुक की बात करें तो वह व्हाइट गोल्डन साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ही गले में खूबसूरत कुंदन -पर्ल चोकर के साथ हेयरस्टाइल में नीट बन और माथे में छोटी सी बिंदी लगाए हुए नजर आईं। मेकअप की बात करें तो न्यूड मेकअप के साथ पिंक लिप कलर लगाएं हुए नजर आईं।

Ankita Lokhande
Ankita Lokhande

कंगना ही नहीं अंकिता लोखड़े की ब्लैक लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक कलर के लहंगा चुनकी पहना हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल