47 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी बिकिनी में नजर आईं हॉट, मौनी रॉय ने कर डाला ये कमेंट
47 साल की उम्र में भी मंदिरा बेदी बिकिनी में नजर आईं हॉट, मौनी रॉय ने कर डाला ये कमेंट
India TV Lifestyle Desk
Published : Jul 23, 2019 05:42 pm IST, Updated : Jul 24, 2019 04:08 pm IST
मंदिरा बेदी इन दिनों मालदीव में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTRAGRAMMandira bedi
एक्ट्रेस और एंकर मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) अपनी फिटनेस और लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। डीडी वन में आने वाले सीरियल 'शांति' से उन्हें एक अलग पहचान मिली। लेकिन इन दिनों मंदिरा अपनी फिटनेस के वीडियो और तस्वीरों के कारण सोशल मीडिया में छाई हुई हैं। 47 साल की उम्र में भी मंदिरा काफी हॉट है। जिसके सबूत लेटेस्ट में शेयर की गई तस्वीरे है।
मंदिरा बेदी इन दिनों मालदीव में हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं। जहां से कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की हैं जिनमें वो काफी हॉट नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में उनके एब्स साफ नजर आ रहे है।
इस लुक में उन्होंने रेड कलर की बिकिनी पहनी हुई है। जिसके साथ उन्होंने मिनिमल मेकअप किया हुआ है।
इस लुक को देखकर सोशल मीडिया के यूजर्स काफी कमेंट्स कर रहे है। इसके अलावा सेलेब्रिटी मौनी रॉय, श्रेया सरन सहित कई एक्ट्रेस से भी कमेंट्स किए हैं।
मौनी रॉय ने इन फोटोज पर फायर के इमोजी बनाए, तो श्रेया सरन ने लिखा, 'बेब तुम्हारी हॉटेस्ट बॉडी है।'
वहीं मंदिरा ने एक और तस्वीर शेयर की है जिसमें वह पानी में झूला झूलती हुई नजर आ रही है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदिरा प्रभास और श्रृद्धा कपूर की फिल्म साहो में नजर आने वाली है। यह फिल्म 30 अगस्त को रिलीज होने वाली है।