1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लाल जोड़े में दिखीं एक दम दुल्हन , तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस कियारा आडवाणी लाल जोड़े में दिखीं एक दम दुल्हन , तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 23, 2019 02:44 pm IST,  Updated : Jul 23, 2019 03:31 pm IST

कियारा आडवाणी की लाल लहंगे में फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लाल कलर के लहंगे में कियारा कहर बरपा रही हैं।

Kiara advani- India TV Hindi
Kiara advani Image Source : INSTAGRAM

इंडिया कॉचर वीक (आईसीडब्ल्यू) 2019 में अभिनेत्री कियारा आडवाणी(Kiara Advani) लाल रंग के क्विंटल ब्राइडल लहंगे में एक अलग अंदाज में नजर आईं। ऐस डिजाइनर अमित अग्रवाल ने 'लुमेन' नामक अपने संग्रह के साथ शो के 12वें संस्करण की सोमवार को शुरुआत की, जिसमें कियारा डिजाइनर अमित के लिए शोस्टॉपर के रूप में रैंप वॉक करती नजर आईं।

रैप पर अभिनेत्री का स्वागत जोर-शोर के साथ किया गया। सिल्की हेयर और सटल मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक को बहुत ही आवश्यक कंट्रास्ट देने के लिए हरे रंग का स्टेटमेंट नेकलेस पहना था।

अपने पहनावे के बारे में बात करते हुए कियारा ने कहा, "अमित के काम बेहतरीन हैं। मुझे ड्रैस का काम बेहद पसंद आया। मुझे क्या पसंद है, यह अमित के काम बयान करते हैं। यदि आप दूर से ही इसका पता लगा सकते हैं कि ड्रैस में अमित ने काम किया है।"

अभिनेत्री ने कहा, "लड़कियां हल्का और मजेदार पहनना पसंद करती हैं। यह आपका दिन है। जितना हलका पहन सकों पहनों।"

उन्होंने कहा, "जब भी में शादी करूंगी, मुझे यकीन है मैं कुछ लाइट पहनूंगी जो मुझे सांस लेने और एंजॉय करने में मदद करें।"

Also Read:

अदिति राव हैदरी का ऐसा बोल्ड लुक आया सामने कि फैंस देखते ही हो गए कंफ्यूज, बोले-आखिर कौन हो तुम?

45 हजार की टी-शर्ट और 1 लाख के पायजामे में एयरपोर्ट पर स्पॉर्ट हुईं रानी मुखर्जी

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में आईं नजर, तस्वीरें देखते ही आप भी हो जाएगे फैन

साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में आईं नजर, तस्वीरें देखते ही आप भी हो जगे फै

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल