1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अदिति राव हैदरी का ऐसा बोल्ड लुक आया सामने कि फैंस देखते ही हो गए कंफ्यूज, बोले-आखिर कौन हो तुम?

अदिति राव हैदरी का ऐसा बोल्ड लुक आया सामने कि फैंस देखते ही हो गए कंफ्यूज, बोले-आखिर कौन हो तुम?

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jul 22, 2019 05:15 pm IST,  Updated : Jul 22, 2019 05:18 pm IST

अदिति राव हैदरी की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है वह हमेशा वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक में एक दम कम मेकअप में बिंदास नजर आती है। लेकिन उन्होंने हाल में ही एक बोल्ड तस्वीर शेयर की। जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

Aditi Rao hydari- India TV Hindi
Aditi Rao hydari

फिल्म पद्मावत (Padmavaat) से अलग पहचान बनाने वाली अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) हमेशा अपनी सादगी के लिए जानी जाती हैं। वह किसी भी इवेंट या प्रमोशन में नजर आएं। हमेशा लाइट मेकअप के साथ खूबसूरत अंदास में नजर आती है लेकिन उनकी एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसमें उन्हें पहचानना काफी मुश्किल हो रहा है। इसी कारण फराह अख्तर ने भी अदिति से यह सवाल पूछ डाला।

अदिति की खूबसूरती किसी से छिपी नहीं है वह हमेशा वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल लुक में एक दम कम मेकअप में बिंदास नजर आती है। लेकिन उन्होंने हाल में ही एक बोल्ड तस्वीर शेयर की। जिसमें वह बेहद हॉट नजर आ रही हैं।

अदिति के लुक की बात करें तो वह ब्लू कलर की ड्रेस पहने हुए चेयर में बैठी है। इस लुक के साथ उन्होंने बोल्ड मेकअप के साथ काजल और आईलाइनर के साथ हॉफ पोनीटेल की है। जिसे देखकर आपको विश्वास ही नहीं होगा कि वास्तव में यह अदिती है।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अदिति ने लिखा, '"मैं खुद भी बहुत काली हूं" ... किसी ने कभी नहीं कहा'

इस तस्वीर को देखकर फराह अख्तर भी कंफ्यूज हो गई। उन्होंने कमेंट किया- कौन है यह।

वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द किसी फिल्म में नजर नहीं आने वाली हैं। लेकिन वह हाल में ही एक फैशन शो में नजर आने वाली है।      

ये भी पढ़ें-

साउथ की ये खूबसूरत एक्ट्रेस काजल अग्रवाल एयरपोर्ट पर नो मेकअप लुक में आईं नजर, तस्वीरें देखते ही आप भी हो जाएगे फैन

मलाइका अरोड़ा डीप नेक ड्रेस और बिकिनी में आईं नजर, देखें मालदीव वेकेशन की लेटेस्ट तस्वीरें

लंदन में एक से बढ़ एक साड़ी लुक में नजर आईं नीना गुप्ता, यूजर्स ने कहा- पटाखा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल