fanney khan की स्पेशल स्क्रीनिंग में स्टाइलिश अंदाज में पहुंची ऐश्वर्या राय, साथ में नजर आएं अभिषेक और अराध्या
फिल्म ''ए दिल है मुश्किल'' में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने स्टाइल और खूबसूरती से पूरा बॉलीवुड को हैरान कर दिया था। वहीं एक बार फिर से ऐश्वर्या ने अगली फिल्म 'फन्ने खां' में अपने अंदाज से सबको दीवाना बना दिया है। एक बार फिर से फन्ने खां में ऐश्वर्या के अंदाज ने बॉलीवुड गलियारों को गर्म कर दिया है।

आपको बता दें कि स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी अराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची थी। अभिषेक व्हाइट क्वारकी स्वेट शर्ट पहने थे वहीं अराध्या भी व्हाइट कलर के फ्रॉक में नजर आ रहीं थीं।(मलाइका अरोड़ा की इस Gucci बेल्ट की कीमत 20 हजार से भी ज्यादा)