नई दिल्ली: फिल्म 'धड़क' से डेब्यू करने वाली श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर इन दिनों काफी सुर्खियों में बनी हुई है। अपने फैशन सेंस और एक्टिंग से हर किसी का दिल जीत लिया है। जाह्नवी कपूर की फिल्म 'धड़क' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है।
Related Stories
वहीं बीती रात वॉग ब्यूटी अवॉर्ड 2018 में जाह्नवी कपूर ने शिरकत की। व्हाइट कलर की ड्रेस में रेड कार्पेट में उतरी जाह्नवी कपूर किसी प्रिंसेस से कम नहीं लह रही थी। पहली बार ऐसा मौका था जब जाह्नवी कपूर रेड कार्पेट में नजर आईं।
जाह्नवी कपूर ने इस खास मौके में फेमस फैशन डिजायनर राल्फ एंड रुसो की ड्रेस पहनी। इसके साथ ही कानों में व्हाइट कलर के ईयररिंग्स पहने हुए थे।
जाह्नवी इस रुप में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थी। स्मोकी आइज और नार्मल लुक में हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचा।