1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Deepika Padukone ने करवाएं ग्लैमरस फोटोशूट, फोटो देख आप भी कहेंगे OMG

Deepika Padukone ने करवाएं ग्लैमरस फोटोशूट, फोटो देख आप भी कहेंगे OMG

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 04:18 pm IST,  Updated : Jan 30, 2018 04:18 pm IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिक पादुकोण ने हाल ही में ‘वोग इंडिया’ मैगजीन के लिए ग्लैमरस हॉट फोटोशूट करवाया है। इस मैग्जीन में कई चीजें खास है। सबसे पहले आपको बता दें कि ऐसा 9 वां बार होगा जब दीपिका 'वोग इंडिया' के कवर पेज पर नजर आईं हैं।

deepika padukone- India TV Hindi
deepika padukone

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में ‘वोग इंडिया’ मैगजीन के लिए ग्लैमरस हॉट फोटोशूट करवाया है। इस मैग्जीन में कई चीजें खास है। सबसे पहले आपको बता दें कि ऐसा 9 वां बार होगा जब दीपिका 'वोग इंडिया' के कवर पेज पर नजर आईं हैं। इस मैग्जीन का स्पेशल संस्करण फरवरी महीने में प्रकाशित किया जाएगा।

दीपिका पादुकोण ने ‘वोग इंडिया’ मैगजीन के फरवरी एडिशन के लिए अपना फोटोशूट कराया है। वोग इंडिया के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर दीपिका की दो फोटोज देखने को मिली है। एक तस्वीर में दीपिका वोग के कवर पर काफी कलरफुल गेटअप में नजर आईं।

 

वहीं दूसरे फोटो में रेड ड्रेस में दीपिका काफी हॉट और ग्लैमरस लग रही थी। आपको बता दें कि दीपिका इन दिनों अपनी फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। फिल्म में रानी पद्मावती की भूमिका निभाने के चलते दर्शक दीपिका की काफी सराहना कर रहे हैं।

इसी के साथ अपने काम और हुनर के चलते दीपिका सोशल मीडिया की सबसे चर्चित एक्ट्रेस के रूप में वोट की गईं हैं। स्कोर ट्रेंड्स द्वारा किए गए एक सर्वे में दीपिका सबसे टॉप पोजीशन पर वोट की गईं।

फिल्म ‘पद्मावत’ में दीपिका के साथ काम करने वाले रणवीर सिंह और शाहिद कपूर इस सर्वे में पांचवे और छठे नंबर पर वोट किए गए हैं। इसी के साथ उनकी फिल्म ‘पद्मावत’ भी इंटरनेट की सबसे चर्चित विषयों में से एक बन गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल