1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सलमान-कटरीना का रैंप वॉक पर दिखा ट्रेडिशनल अवतार, मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल शो के बने शो स्टॉपर

सलमान-कटरीना का रैंप वॉक पर दिखा ट्रेडिशनल अवतार, मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल शो के बने शो स्टॉपर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 02, 2018 10:18 am IST,  Updated : Aug 02, 2018 04:08 pm IST

फिल्म 'भारत' में सलमान खान का अपोजिट कटरीना कैफ को साइन किया गया है। लेकिन इस समय इन दोनों ने अपने फैंस की खुशी एक रैंप वॉक के कारण बढ़ा दी। जब दोनों ने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कुटोर 2018 फैशन वीक के शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया।

Salman khan and katrina kaif - India TV Hindi
Salman khan and katrina kaif Image Source : INSTRAGRAM

नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बी टाउन की सबसे चर्चित जोड़ियों में रही है। एक बार फिर से ये जोड़ी लाइमलाइट में आ गई है। इस मोस्ट चार्मिंग जोड़ी प्रियंका के फिल्म भारत छोड़ने के कारण चर्चा में आ गई है। फिल्म 'भारत' में सलमान खान का अपोजिट कटरीना कैफ को साइन किया गया है। लेकिन इस समय इन दोनों ने अपने फैंस की खुशी एक रैंप वॉक के कारण बड़ा दी। जब दोनों ने फैशन डिजायनर मनीष मल्होत्रा के ब्राइडल कुटोर 2018 फैशन वीक के शो स्टॉपर बनकर रैंप वॉक किया। शो-स्टापर बनें कटरीना और सलमान ट्रेडिशनल अवतार में नजर आएं।

Salman Khan and Katrina Kaif
Image Source : YOGEN SHAHSalman Khan and Katrina Kaif

बीती रात हुए इस फैशन वीक में सलमान खान और कटरीना से मनीष मल्होत्रा के डिजायन को प्रदर्शित किया।  इस फैशन वीक में मनीष ने अपना इंडो पर्शियन एरा कलेक्शन को प्रदर्शित किया।

इस दौरान सलमान खान ब्लैक कलर की शेरवानी में नजर आई। वहीं, कैटरीना ओलिव ग्रीन कलर के लहंगे में वाकई बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

दोनों के साथ में स्टेज पर आते ही जैसे समय थम सा गया। सलमान और कैटरीना वाकई साथ में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। आखिर में मनीष मल्होत्रा ने रैंप पर आकर दोनों का साथ दिया और फैशन शो एंड किया। 

सलमान और कैटरीना के फैशन वीक की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Salman khan
Image Source : YOGEN SHAHSalman khan

सलमान और कैटरीना ने अलग-अलग एंट्री मारी और फिर स्टेज पर आकर एक हो गए।

katrina kaif
Image Source : YOGEN SHAHkatrina kaif

दोनों की एंट्री वाकई कमाल थी। यकीन न हो तो आप खुद ही ये वीडियोज देख लीजिए।

कटरीना के कुछ इस तरह की इंट्री

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल