नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और स्टाइल के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। हालांकि मलाइका इन दिनों बड़े पर्दे से दूरी बनाएं हुए है। वह किसी पिल्म या शो में नजर नहीं आ रही हैं। इन दिनों वह अपनी फिटनेस के साथ-साथ फैमिली के साथ टाइम ज्यादा व्यतीत कर रही हैं।
Related Stories
गौरतलब है कि 44 वर्षीय मलाइका ने साल 1998 में सलमान ख़ान के भाई अरबाज़ ख़ान से शादी की थी। शादी के 19 साल के बाद यह जोड़ी 2017 में डिवोर्स ले चुकी है। लेकिन, उसके बाद भी कई मौकों पर मलाइका-अरबाज़ दोनों साथ नज़र आते रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है- अरहान ख़ान, जो अभी 16 साल का है।
मलाइका हर एक लुक में अलग ही अंदाज में नजर आती हैं। उनके देखकर लगता है कि उनकी दिनों-दिन उम्र कम होती जा रही है।
आज सुबह मलाइका मुंबई के Bastian में स्टॉप की गई। वह बहुत ही कूल अंदाज में नजर आ रही थीं। उन्होंने व्हाइट कलर के टॉप के साथ प्लाजो टाइप जींस पहना हुआ था। वहीं लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप और बालों को बन बनाया हुआ था। वहीं हाथों में एक बैग और व्हाइट कलर के स्नीकर्स में नजर आईं।
मलाइका अरोड़ा हमेशा मंहगे आउटफिट्स और एक्ससेरीज के लिए जानी जाती है। उन्होंने अपने लुक के साथ Gucci ब्रांड की डस्टी पिंक बेल्ट और स्नीकर्स पहने हुए नजर आईं।

Gucci लैदर बेल्ट की बात करें तो इसकी कीमत $350 यानी कि करीब 24 हजार रुपए है।