1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मलाइका अरोड़ा ने एक्सरसाइज करते हुए ऐसी तस्वीर की शेयर, जिसे देखकर आपके छूट जाएंगे पसीने

मलाइका अरोड़ा ने एक्सरसाइज करते हुए ऐसी तस्वीर की शेयर, जिसे देखकर आपके छूट जाएंगे पसीने

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Jun 19, 2018 10:44 am IST,  Updated : Jun 19, 2018 10:45 am IST

मलाइका ने अपनी फिटनेस शेयर कर हर किसी को चौका दिया है। इस बार उन्होंने सबसे मुश्किल पोज दिया है। जी हां उन्होंने plank-cum-leg raise पोज को अंजाम दिया है उसे करने के लिए काफी इंटरनल स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। इससे पता चलता है कि वह अंदर से कितनी मजबूत हैं।

Malaika Arora- India TV Hindi
Malaika Arora

हेल्थ डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। वह खुद को कैसे इतना फिट रखती हैं। इसके वीडियो वह सोशल मीडिया में समय-समय में अपलोड करती रहती हैं।

44 साल की अभिनेत्री ऐसी-ऐसी एक्सरसाइज करती हैं जिनके बारें में आप सोचकर भी पसीना बहा देगें। वह पिलाटे और Barbell Squats कर हर किसी को जिम के लिए प्रेरित करती हैं। हाल में ही उन्होंने योग करते हुए वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में शेयर किया था।

एक बार फिर मलाइका ने अपनी फिटनेस शेयर कर हर किसी को चौका दिया है। इस बार उन्होंने सबसे मुश्किल पोज दिया है। जी हां उन्होंने plank-cum-leg raise पोज को अंजाम दिया है उसे करने के लिए काफी इंटरनल स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। इससे पता चलता है कि वह अंदर से कितनी मजबूत हैं।

मलाइका ने इस तस्वीर के कैप्शन में इंटरनेशनल योग डे के सेलिब्रेशन का जिक्र भी कि‍या है। मलाइका ने लिखा, 'Conscious breathing. Controlled movements. Remain present.Celebrating International day of Yoga'   

Malaika Arora
Malaika Arora

इस एक्सरसाइज में कोहनी में पूरा बल दे रखा है। जिसमें एक पैर हवा में तो दूसरा उसके सपोर्ट देते हुए आधा से फोल्ड कर रखा है।

Malaika Arora
Malaika Arora

हर कोई उनके इस पोज को लेकर तारीफ कर रहा है। मलाइका ने यह तस्वीर विश्व योग दिवस को रुप में शेयर की। जो कि पूरे विश्व में 21 जून को मनाया जाएगा।

 

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल