1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. मलाइका अरोड़ा ने अपलोड किया ऐसा एक्सरसाइज का वीडियो, जिसे देखकर आपकी सिट्टी-पिट्टी हो जाएगी गुल

मलाइका अरोड़ा ने अपलोड किया ऐसा एक्सरसाइज का वीडियो, जिसे देखकर आपकी सिट्टी-पिट्टी हो जाएगी गुल

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : May 31, 2018 07:32 am IST,  Updated : May 31, 2018 07:33 am IST

मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने वर्कआउट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। हाल में ही उन्होंने एक वीडियो इंस्ट्राग्राम में शेयर किया। उन्होंने फिटनेस चैलेंज कबूल किया है।

Malaika Arora fitness challenge- India TV Hindi
Malaika Arora

हेल्थ डेस्क: मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। फिटनेस की बात करें तो 44 साल की उम्र में इतना फिट होना बहुत ही बड़ी बात है। हाल में ही मलाइका ने एक वीडियो शेयर किया। जिसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट आएंगे। जी हां मलाइका अरोड़ा पिलाटे करती हुी नजर आ रही हैं। सेलेब्रिटी के बीच यह एक्सरसाइज काफी फेमस हो रही है। इससे आपकी पूरी बॉडी फिट रहती है। साथ ही वजन बैलेंस रहता है।

मोदी सरकार के 4 साल होने के कारण केंद्रीय खेल और पूर्व खिलाड़ी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए एक मुहीम चलाई है। इस कैंपेन का नाम है 'हम फिट तो इंडिया फिट'। जो कि सोशल मीडिया में काफी ट्रेड में है। हर कोई अपनी फिटनेस का राज सोशल मीडिया में बचाने में जुटा है।

दरअसल हम फिट तो इंडिया फिट के चैलेंज को कबूल करते हुए एक्सट्रेस मलाइका अरोड़ा ने अपनी फिटनेस वीडियो इंस्ट्राग्राम में शेयर किया है। जिसे हर किसी के करना बस में नहीं है।

उन्होंने स्पोर्ट्स ड्रेस में उन्होंने सबसे पहले अपने पैर फैलाई फिर उन्होंने पैर हवा में उठाएं और एक सामान अलग-अलग दिशाओं को सीधे किएं। उन्होंने अपने पैर 180 ड्रिग्री के में तान दिए। जिसे देखकर हर कोई नहीं कर सकता है।

मलाइका से पहले कई बॉलीवुड हस्तियों और खिलाड़ियों में ये चैलेंज स्वीकार कर अपने फिटनेस का वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल