1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सैलून के बाहर सिंपल लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, इस बैग की कीमत इतने हजार रुपए

सैलून के बाहर सिंपल लुक में नजर आईं मलाइका अरोड़ा, इस बैग की कीमत इतने हजार रुपए

 Written By: Shivani Singh
 Published : Jul 19, 2018 07:34 am IST,  Updated : Jul 19, 2018 07:35 am IST

सैलून के बाहर मलाइका के लुक की बात की जाएं तो उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट के साथ टाइगर प्रिंट पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ब्लैक शेड्स में सनग्लासेस और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ हाथ में व्हाइट कलर का बैग लिया हुआ था। जानें इसकी कीमत।

Malaika Arora - India TV Hindi
Malaika Arora Image Source : YOGEN SHAH

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ख़ान का अपना स्टाइल है। मलाइका अपने फिटनेस और पार्टियों की वजह से लगातार चर्चा में बनी रहती हैं। हालांकि, मलाइका बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन, सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें, उनका टशन, उनका स्टाइल, उनका लुक काफी पसंद किया जाता है। बहरहाल, आज बांद्रा के एक सैलून के बाहर मलाइका अरोड़ा को स्पॉट किया गया।

गौरतलब है कि 44 वर्षीय मलाइका ने साल 1998 में सलमान ख़ान के भाई अरबाज़ ख़ान से शादी की थी। शादी के 19 साल के बाद यह जोड़ी 2017 में डिवोर्स ले चुकी है। लेकिन, उसके बाद भी कई मौकों पर मलाइका-अरबाज़ दोनों साथ नज़र आते रहे हैं। दोनों का एक बेटा भी है- अरहान ख़ान, जो अभी 16 साल का है।

Malaika Arora
Image Source : YOGEN SHAHMalaika Arora

मलाइका के लुक की बात करें तो वह हर एक लुक में परफेक्ट होगी है फिर चाहे जिम हो या फिर किसी और लुक में। ऊपर से उनकी फिटनेस के बारें में क्या कहा जाएं। सैलून के बाहर मलाइका के लुक की बात की जाएं तो उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट के साथ टाइगर प्रिंट पैंट पहना हुआ था। इसके साथ ब्लैक शेड्स में सनग्लासेस और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया। इसके साथ हाथ में व्हाइट कलर का बैग लिया हुआ था।

 Balenciaga
Image Source : BALENCIAGA Balenciaga tone bag

इस बैग की बात की जाएं तो यह Balenciaga ब्रांड का बैग था। जो कि कॉटन कैनवास और काल्फ स्किन टोटबैग था। इस बैग की कीमत US$ 1,020 यानी कि करीब 69 हजार रुपए में थे।

मलाइका अरोड़ा ही नहीं हमेशा ये सेलेब्रिटी भी दिखती है मंहगी आउटफिट्स और एक्ससेरीज में। नहीं विश्वास तो देख लें---

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल