अनन्या पांडेय पहली बार नजर आईं मैगजीन कवर पर, देखें स्टनिंग फोटो और वीडियों
अनन्या पांडेय पहली बार नजर आईं मैगजीन कवर पर, देखें स्टनिंग फोटो और वीडियों
India TV Lifestyle Desk
Published : Apr 08, 2019 01:06 pm IST, Updated : Apr 08, 2019 01:06 pm IST
अनन्या ने अपना पहला मैगजीन कवर फोटोशूट कराया। जो कि Elle के लिए है। इस मैगजीन कवर में अनन्या काफी स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं।
Image Source : INSTRAGRAMananya pandey
Ananya Pandey Magazine Cover: अनन्या पांडेय जल्द ही स्टूडेंट ऑफ ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है, लेकिन वह अपने फैशनसेंस से अभी भी सुर्खियों में है। इसी बीच अनन्या ने अपना पहला मैगजीन कवर फोटोशूट कराया। जो कि Elle के लिए है। इस मैगजीन कवर में अनन्या काफी स्टनिंग अवतार में नजर आ रही हैं।
अनन्या ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट पर कई तस्वीरें शेयर की है।
अनन्या की पहली तस्वीर की बात करें तो उन्होंने Tommy X Zendaya ब्रांड की स्ट्रेन ड्रेस पहनी हुई है। इसके साथ ही लाइट मेकअप, स्मोकी आइज के साथ न्यूड लिपस्टिक में नजर आ रही हैं।
वहीं एक तस्वीर में उन्होंने यैलो ब्लैक कलर की सिल्क ड्रेस पहनी हुई है। जिसके साथ 19k गोल्ड ईयररिंग्स के साथ ब्रेसलेट पहना हुआ है।
अनन्या पांडे ने एले मैगजीन के डिजीटल कवरपेज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि Not too sure about what I’m doing but kinda love it.
आपको बता दें, अनन्या पांडे बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडे की बेटी हैं। अनन्या करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में अनन्या के साथ टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।