1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. जाह्नवी कपूर अपने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखीं हू-ब-हू श्रीदेवी जैसी , खुद ही देखें तस्वीरें

जाह्नवी कपूर अपने लेटेस्ट फोटोशूट में दिखीं हू-ब-हू श्रीदेवी जैसी , खुद ही देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 08, 2019 11:57 am IST,  Updated : Apr 08, 2019 12:04 pm IST

हाल में ही जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्ट्रग्राम अंकाउट में कुछ तस्वीरे शेयर की। जिसमें वह हू-ब-हू अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तरह नजर आ रही है। यूजर्स इस बात को हाइलाइट करने से खुद को रोक न सके कि इनमें जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक दिखाई दे रही है।

Janhvi kapoor, sridevi- India TV Hindi
Janhvi kapoor and sridevi Image Source : INSTRAGRAM

Janhvi Kapoor Look Like Sridevi: जाह्नवी कपूर अपनी स्टाइलसेंस के लिए जानी जानती हैं। वह हर लुक में एक दम परफेक्ट नजर आती है। जाह्नवी एयरपोर्ट लुक, जिम लुक ले लेकर किसी भी इवेंट में एकदम हटकर नजर आती हैं। हाल में ही जाह्नवी कपूर ने अपने इंस्ट्रग्राम अंकाउट में कुछ तस्वीरे शेयर की। जिसमें वह हू-ब-हू अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी की तरह नजर आ रही है। यूजर्स इस बात को हाइलाइट करने से खुद को रोक न सके कि इनमें जाह्नवी में श्रीदेवी की झलक दिखाई दे रही है।  

जाह्नवी कपूर हाल ही में मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के इंडस्ट्री में 20 साल पूरे होने के मौके पर रखी गई पार्टी में पहुंची। इस दौरान उन्होंने रेड कलर की सिल्क ड्रेस पहनी थी, जो कि सब्यसाची कलेक्शन से ही थी। उनकी इस ड्रेस पर एक साइड गोल्डन फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी हो रखी है।

जाह्नवी के लाइट मेकअप के साथ रेड लिपस्टिक और बालों को कर्ली किया हुआ था। इसके साथ ही कानों में खूबसूरत ईयररिंग्स पहने हुए नजर आईं।

यूजर्स को इन तस्वीरों में श्रीदेवी की याद आ गई।  श्रीदेवी के पुराने फोटोज देखेंगे तो उनमें से कई में उनके छोटे और वेवी बाल हैं। कुछ ऐसा ही लुक इन फोटोज में जाह्नवी का दिखाई दे रहा है। क्लोजअप शॉट में तो जाह्नवी की आंखें भी अपनी मां जैसी ही दिख रही हैं।

यूजर्स ने कमेंट्स किए,  आप तो श्रीदेवी की कॉपी लग रही हैं', 'फोटोज को देखने के बाद श्रीदेवी मैम की याद आ गई', 'इस क्लासिक लुक में श्रीदेवी की झलक दिखाई दे रही है'।

जाहनवी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह बैक टू बैक फिल्में हैं। फिलहाल वह गुंजन सक्सेना पर बन रही बायॉपिक की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की फिल्म 'तख्त' और राजकुमार राव के अपॉजिट फिल्म 'रूह-अफजा' है।

श्रद्धा कपूर की इन बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरों ने मचाया धमाल, आप भी देखें तस्वीरें

Kalank Promotion: एक बार फिर आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल अवतार में ढाया कहर, माधुरी भी दिखीं खूबसूरत

RAW Promotion: मौनी रॉय डिजाइनर साड़ी में नज़र आईं खूबसूरत, तस्वीरें देखकर कहेंगे वाह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल