1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Kalank Promotion: एक बार फिर आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल अवतार में ढाया कहर, माधुरी भी दिखीं खूबसूरत

Kalank Promotion: एक बार फिर आलिया भट्ट ने ट्रेडिशनल अवतार में ढाया कहर, माधुरी भी दिखीं खूबसूरत

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Apr 05, 2019 04:17 pm IST,  Updated : Apr 05, 2019 04:22 pm IST

आलिया हाल में ही अपने पिंक प्लाजो सूट से हर किसी को दीवाना बना दिया था। वह एक बार फिर गोल्डन व्हाइट कलर के इस अनारकाली सूट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रमोशन के दौरान आलिा भट्ट के साथ माधुरी दीक्षित भी मौजूद थी। वह भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Alia bhatt, madhuri dixit- India TV Hindi
Alia bhatt and madhuri dixit Image Source : YOGEN SHAH

Kalank Promotion: एक्टिंग के साथ-साथ फैशन में आलिया भट्ट को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता है। इन दिनों वह अपनी फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में काफी बिजी है। वह रोजाना एक से बढ़कर सूट में नजर आती है। जहां वह हाल में ही अपने पिंक प्लाजो सूट से हर किसी को दीवाना बना दिया था। वह एक बार फिर गोल्डन व्हाइट कलर के इस अनारकाली सूट से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। प्रमोशन के दौरान आलिा भट्ट के साथ माधुरी दीक्षित भी मौजूद थी। वह भी काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

आलिया भट्ट के लुक की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर पुनीत बालन के कलेक्शन से गोल्डन व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था। जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आर रही थी।

आलिया ने लाइट मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और माथे में छोटी सी काली बिंदी से अपनी खूबसूरती कई गुना बढ़ा ली थी।

Alia bhatt
Alia bhatt

इसके साथ ही कानों में Nora Jewels के खूबसूरत ईयररिंग्स उनके लुक को परफेक्ट बना रही थी।

madhuri dixit
madhuri dixit

माधुरी दीक्षित के लुक की बात करें तो उन्होंने डार्क रेड कलर का अनारकली सूट पहना हुआ था। इसके साथ ही लाइट मेकअप और न्यूड लिपस्टिक के साथ हेयर स्ट्रेट किए हुए थे। इस लुक में वह काफी खूबसूरत नजर आर ही थी।

Alia bhatt, madhuri dixit, varun , aditya
Alia bhatt madhuri dixit varun and aditya

वहीं वरुण धवन ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ जींस और मैचिंग डेनिम जैकट पहनी हुई थी। जिसकी पीठ पर कलंक के अपने किरदार की फोटो प्रिंट कराई हुई थी।

वही आदित्य रॉय कपूर व्हाइट स्वैटशर्ट के साथ ब्लू जींस में नजर आएं।

RAW Promotion: मौनी रॉय डिजाइनर साड़ी में नज़र आईं खूबसूरत, तस्वीरें देखकर कहेंगे वाह

मानुषी छिल्लर अपने फोटोशूट पर थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनने के कारण हो गई ट्रोल, यूजर्स ने कहा- पैंट पहनना भूल गई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल