बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के कजिन अरमान जैन की शादी गर्लफ्रेंड अनीसा अग्निहोत्री से बीती रात बहुत ही धूमधाम से हो गई। इस खास मौके में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स ने शिरकत की। जहां एक ओर करीना-करिश्मा, तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी ने अपने लुक से हर किसी को इंप्रेस कर लिया तो वहीं दूसरी ओर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के साथ-साथ राधिका मर्चेंट से पूरी लाइम लाइट चुरा लीं। देखें कौन किस अंदाज में आया नज़र।
नीता अंबानी
नीता अंबानी अपने फैशन सेंस के कारण भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरमान जैन की शादी में भी वह स्टाइलिश अंदाज में नजर आईं। नीता अंबानी के लुक की बात करें तो वह गोल्डन शिमरी लहंगा पहना। इस लुक के साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स पहना हुआ था। मिनिमल मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ छोटी सी बिंदी से अपने लुक को पूरा किया।
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी अपनी मां नीता अंबानी के साथ नजर आईं। ईशा के लुक की बात करें तो उन्होंने बेबी पिंक कलर का लहंगा पहना। जिसमें मल्टीकलर धागे से इंब्राइड्री थी। इस लुक के साथ ईशा से खूबसूरत चोकर नेकलेस और ईयररिंग्स के साथ बालों को ओपन किया हुआ था। ईशा इस लुक में बेहद क्यूट नजर आ रही थीं।
कजिन अरमान जैन की शादी में करीना-करिश्मा का दिखा साड़ी लुक, कियारा से लेकर तारा तक नज़र आईं बेहद खूबसूरत
shloka mehta and akash ambani