1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कजिन अरमान जैन की शादी में करीना-करिश्मा का दिखा साड़ी लुक, कियारा से लेकर तारा तक नज़र आईं बेहद खूबसूरत

कजिन अरमान जैन की शादी में करीना-करिश्मा का दिखा साड़ी लुक, कियारा से लेकर तारा तक नज़र आईं बेहद खूबसूरत

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 04, 2020 07:50 am IST,  Updated : Feb 04, 2020 08:38 am IST

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन ने बीती रात अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी की। इस शानदार शादी करीना कपूर से लेकर तारा सुतारिया तक ट्रेडिशनल अवतार में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

Armaan jain wedding, kareena, karishma, tara, kiara- India TV Hindi
Armaan jain wedding Image Source : YOGEN SHAH

करीना कपूर और करिश्मा कपूर के कजिन अरमान जैन ने बीती रात अपनी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा के संग शादी की। इस शानदार शादी में सितारों का जमावड़ा लगा।  तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, अमृता सिंह, करीना, करिश्मा कपूर, अनन्या पांडेय, श्लोका मेहता, ईशा अंबानी जैसे कई सितारों से शिरकत की। हर एक बी टाउन सेलिब्रेटी अपने लुक से फैंस को इंप्रेस करती हुई नजर आईं। देखें कौन किस अंदाज में आया नजर। 

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर अपने चेहते कजिन की शादी में रॉ मैंगो के कलेक्शन में पिंक कलर की खूबसूरत सिल्क साड़ी में नजर आईं। इस लुक के साथ करिश्मा ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ लोअर स्टाइलिश हेयर बन और छोटी सी बिंदी के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया। 

करिश्मा की एक्ससेरीज की बात करें तो  उन्होंने चोकर के साथ रानीहार और कानों में खूबसूरत झुमकों के साथ हाथों में कंगन पहने हुए थे। इस लुक में करिश्मा बेहद खूबसूरत नजर आईं।

करीना कपूर
अपनी बहन करिश्मा की तरह करीना कपूर बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने Nikasha के कलेक्शन की प्रीतमबारी येलो लहरिया साड़ी पहनी। इस लुक के साथ करीना ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ कानों में हौवी ईयररिंग्स और बालों को बन बनाते हुए गजरा लगाया हुआ था। इसके साथ ही छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार-चांद लगा रही थी।

कियारा आडवाणी
बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। कियारा के लुक की बात करें तो उन्होंने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से खूबसूरत आइस ब्लू कलर के शिमरी लहंगा पहना। जिसमें पीच कलर के फ्लावर की इंब्राइड्री की गई है। कियारा ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ जरकन थ्री लेयर चोकर के साथ हाथों में मैचिंग कंगन पहने हुए नजर आईं। कियारा इस लुक में बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

नुसरत भरूचा ग्रीन कलर के स्लिट ड्रेस में आईं नज़र, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

तारा सुतारिया
तारा सुतारिया ने भी अपने ट्रेडिशनल अवतार से फैंस को नाखुश नहीं किया है। उनके लुक की बात करें तो वह डिजाइनर अनीता डोंगरे के कलेक्शन से पीच कलर का शिमरी लहंगा पहने हुए नजर आईं।  इस लुक के साथ तारा ने मिनिमल मेकअप, ग्लोसी लिपस्टिक के साथ आउटफिट्स से मैचिंग करती हुआ चोकर और ईयररिंग्स पहनीं। इसके साथ ही सिल्वर कलर की बिंदी और लोअर बन में गजरा लगाए हुए नजर आईं।

 

आथिया शेट्टी
सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी भी बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। उन्होंने अनीता डोंगरे के कलेक्शन से आइस ब्लू कलर का प्रिंटेड लहंगा पहना।  आथिया ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ईयररिंग्स और खूबसूरत कंगन के साथ स्टाइलिश हेयर बन बनाया हुआ था। इस लुक में आथिया बेहद खूबसूरत नज़र आ रही थीं। 

कजिन अरमान जैन के प्री वेडिंग सेरेमनी में करिश्मा कपूर का दिखा स्टनिंग अंदाज, ट्रेडिशनल अवतार में दिखीं खूबसूरत

शनाया कपूर
संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर अपनी फिल्मी पर्दे से कोसों दूर है लेकिन अपने फोटोशूट और फैशन सेंस के कारण उनकी फैन फालोइंग की लिस्ट काफी लंबी है। अरमान जैन की शादी में शनाया स्टाइलिश लुक में नजर आईं। शनाया के लुक की बात करें तो उन्होंने अनामिका खन्ना के कलेक्शन से फ्लोरल प्रिंट में ब्लाउज-प्लाजो के साथ मैचिंग स्ग्र पहने हुए नजर आईं। शनाया ने इस लुक के साथ हैवी नेकलेस और ईयररिंग्स पहनी। 

अनन्या पांडे
अनन्या पांडे अपने लुक के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। अरमान जैन की शादी में भी वह स्टनिंग अंदाज में नजर आईं। उन्होंने मिरर वर्क किया हुआ क्रीम कलर का लहंगा पहना।  अनन्या ने अस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ हैवी ईयररिंग्स पहनीं। इस सिंपल लुक में अनन्या बेहद खूबसूरत नजर आईं। 

ऐश्वर्या राय बच्चन
ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या और पति अभिषेक बच्चन के साथ स्टनिंग अवतार में पहुंची। ऐश के लुक की बात करें तो उन्होंने ऑफ व्हाइट कलर का सूट पहना। जिसके साथ उन्होंने डायमंड नेकलेस और रेड लिपस्टिक और ओपन हेयर किया हुआ था। वहीं आराध्या मिरर वर्क किया हुआ रेड कलर का अनारकली सूट पहना। इस लुक में वह खूबसूरत नजर आईं।  

अमृता अरोड़ा
अमृता अरोड़ा  अरमान जैन की शादी में बेहद खूबसूरत अंदाज में नज़र आईं। उन्होंने डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से डार्क ग्रीन कलर का लहंगा पहना। जिसके साथ उन्होंने गोल्डन इंब्राइड्री किया हुआ ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया।

Armaan jain wedding
amrita arora

इस लुक के साथ अमृता ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया हुआ था।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल