1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. नुसरत भरूचा ग्रीन कलर के स्लिट ड्रेस में आईं नज़र, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

नुसरत भरूचा ग्रीन कलर के स्लिट ड्रेस में आईं नज़र, सोशल मीडिया पर लोगों ने कर दिया बुरी तरह ट्रोल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 03, 2020 01:12 pm IST,  Updated : Feb 03, 2020 01:12 pm IST

नुसरत भरूचा इन दिनों अपने लेटेस्ट लुक के कारण सुर्खियों में छाई हुई हैं। लेकिन कुछ लोगों को उनका ये लुक काफी पसंद नहीं आया।

Nusrat bharuch- India TV Hindi
Nusrat bharuch Image Source : INSTRAGRAM

बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा इन दिनों अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में छाई हुई हैं। बीती रात मुंबई में हुए फिल्म फेयर अवॉर्ड्स के नॉमिनेशन में नुसरत रेड कारपेट में हॉट अंदाज में नजर आईं। लेकिन उनका ये लुक फैंस को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है। वह सोशस मीडिया में काफी आलोचना कर रहे हैं। 

नुसरत के लेटेस्ट लुक की बात करें तो वह डार्क ग्रीन कलर का वन शोल्डर हाई थाई स्लिट ड्रेस पहने हुए नज़र आईं। लेकिन इस ड्रेस में कमर से भी ऊपर से कट है। जिसके साथ ही थाई के बाद 2 बेल्ट की मदद से ड्रेस को जोड़ा गया है। जिससे उनका कमर का टैटू साफ नजर आ रहा हैं। 

नुसरत ने इस लुक के साथ लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक के साथ बालों को ओपन किया है। इसके साथ ही एक्ससेरीज के नाम पर बस हाथों में गोल्डन कंगन पहना हुआ है।

Best Dressed and Worst Dressed: करीना, सोनम से लेकर अन्नया पांडे तक, जानें किसका लुक है सबसे बेस्ट

इस लुक को देखकर फैंस के काफी कमेंट्स आ रहे हैं। कई लोगों को नुसरत का ये लुक पसंद आया। तो वहीं कई लोगों से इसे प्रियंका चोपड़ा के लुक से कंपेयर किया है।

एक यूजर ने लिखा, 'नुसरत भी प्रियंका की कॉपी कर रही हैं। दोनों ही कंप्यूज एक्ट्रेस है।'

एक यूजर ने लिखा, 'ये नुसरत कौन है? बॉलीवुड की क्वीन की तरह बिहेव कर रही है जो वास्तविकता नहीं है।'

Nushrat troll
Nushrat troll

वहीं एक यूजर ने लिखा कि मुझे इसकी ड्रेस नहीं समझ आ रही हैं। 

एक यूजर ने लिखा कि साल 1994 में एलिजाबेथ ने अपने ड्रेस में पिन लगाकर उसे क्लासी बनाया था। इसलिए उन्होंने भी अपनी ग्रीन ड्रेस में लगाया। इन्हें देखकर लगा ही नहीं रहा है कि ये किसी अवॉर्ड शो में आई है। 

वहीं एक यूजर ने लिखा कि कुछ भी करके आपको फिल्म चाहिए।

नुसरत के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह राजकुमार राव के साथ फिल्म 'छलांग' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 13 मार्च को रिलीज होने वाली हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल