नई दिल्ली: हाल ही में शादी के बंधन में बंधे रणवीर सिंह (Ranveer singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika padukone) किसी आइडल कपल से कम नहीं हैं। रविवार को मुंबई में हुए स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में दोनों साथ में मैचिंग के आउटफिट पहने नजर आए। जिसके बाद से दोनों का लुक काफी चर्चा में है। जी हां रेड कारपेट में दोनों ब्लैक लुक में नजर आएं।
दीपवीर कलर कॉर्डिनेटेड आउटफिट में थे। दीपिका पादुकोण की बात करें तो उन्होंने डिजाइनर अनामिका खन्ना के द्वारा डिजाइन की हुई ब्लैक कलर की ड्रेस पहनी थी। इसके साथ उन्होंने हाई बन भी बनाया हुआ था। इस पूरे लुक को बेहतर बनाने के लिए स्मोकी आई के साथ मेकअप और न्यूड कलर की लिपस्टिक लगाई थी।
वहीं रणवीर सिंह की बात करें तो वो भी ऑल ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने Gucci कलेक्शन से कोट पैंट पहना हुआ था।
आपको बता दें कि रणवीर सिंह को 'पद्मावत' फिल्म के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है।
वहीं इस अवॉर्ड शो पर नोरा फतेही भी ब्लैक कलर की ड्रेस में काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी।