1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. रेड गाउन में किसी अप्सरा की तरह नजर आईं कंगना रनौत, देखें दिलकश तस्वीरें

रेड गाउन में किसी अप्सरा की तरह नजर आईं कंगना रनौत, देखें दिलकश तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 16, 2018 11:45 am IST,  Updated : Dec 16, 2018 11:59 am IST

मणिकर्णिका स्टार कंगना रनौत ने हाल ही में एक रैंप वॉक के दौरान रेड गाउन में नजर आईं। यह रैंप वॉक उन्होंने गौरव गुप्ता के डिजाइन किया हुआ गाउन पहना। यह रैंप वॉक उन्होंने ब्लैंडर प्राइड फैशन टूर 2018 के लिए किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद में रखा गया था।

kangana ranaut- India TV Hindi
kangana ranaut

नई दिल्ली: मणिकर्णिका स्टार कंगना रनौत ने हाल ही में एक रैंप वॉक के दौरान रेड गाउन में नजर आईं। रैंप वॉक में उन्होंने गौरव गुप्ता के डिजाइन किया हुआ गाउन पहना। यह रैंप वॉक उन्होंने ब्लैंडर प्राइड फैशन टूर 2018 के लिए किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हैदराबाद में रखा गया था। इस रेड गाउन में कंगना किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहीं थी। एक तरफ जहां कंगना को रेड गाउन में देखा गया वहीं दूसरी तरफ कंगना रेड एंड ब्लैक टॉप मे नजर आईं। साथ ही कंगना ने इस टॉप एंड ब्लैक स्कर्ट के साथ रेड कलर के प्वाइंटेड हिल्स वाले जूती पहनी थीं।

साथ ही आपको बताते चलें कि बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन कंगना रनौत इन दिनों अपनी अगली फिल्म मणिकर्णिका की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। कंगना इस फिल्म में झांसी की रानी की भूमिका निभा रही हैं। बता दें कि इस पीरियड ड्रामा फिल्म के काफी हिस्से का डायरेक्शन खुद कंगना ने किया है। वहीं कंगना ने इस फिल्म को लेकर एक ऐसा खुलासा किया है जिसको सुनकर हर कोई चौंक जाएगा।​

आइए आपको इस फिल्म से जुड़ी कुछ दिलचस्प बात बतातें हैं कंगना ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी इस फिल्म में 150 साल पुराने असली हथियारों का इस्तेमाल किया है। वहीं इन हथियारों के साथ ही कंगना ने फिल्म में लगभग 5 किलोग्राम का असली कवच भी पहना है। कंगना ने अपनी इस फिल्म में वैसी ही तलवार और कैपलॉक का प्रयोग किया है, जैसा कि झांसी की रानी लक्ष्मीबाई करती थीं।

दरअसल कंगना अपनी फिल्म में किसी तरह की कमी नहीं रहने देना चाहती थीं, जिसके लिए उन्होंने ऐसा किया। कंगना ने फिल्म को लेकर यह सारी जानकारी इंस्टाग्राम अंकाउट पर सांझा की है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वह फिल्म में कई तरह के एक्शन और स्टंट भी करते हुए दिख रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल