सर्दियों में दिखना है ट्रेंडी और बोल्ड, तो ट्राई करें Cape Saree
सर्दियों में दिखना है ट्रेंडी और बोल्ड, तो ट्राई करें Cape Saree
India TV Lifestyle Desk
Published : Dec 23, 2018 02:34 pm IST, Updated : Dec 23, 2018 02:34 pm IST
Cape Saree: अगर आप भी कुछ ऐसा करने वाली है तो आपके लिए लेकर आएं है कुछ खूबसूरत शिमर की कैप साड़ी। जो कि आप स्टाइल तो देंगी ही इसके साथ ही सर्दी को भी कोसों दूर रखेंगी।
Image Source : INSTRAGRAMCape Saree
Cape Saree Collection: समय के साथ-साथ फैशन भी बदलता रहता है। वैसे सर्दियों की शुरुआत हो तुकी है ऐसे में सबसे बड़ी मुश्किल होती है कि आखिर स्टाइलिश और हॉट कैसे दिखें। ऐसे में पार्टी या फिर किसी फंक्शन में आप साड़ी पहनना चाहती है लेकिन ठंड के कारण आप इसे कैंसल कर देती है। अगर आप भी कुछ ऐसा करने वाली है तो आपके लिए लेकर आएं है कुछ खूबसूरत शिमर की कैप साड़ी। जो कि आप स्टाइल तो देंगी ही इसके साथ ही सर्दी को भी कोसों दूर रखेंगी।
कैप साड़ी में कोई न कोई अभिनेत्री नजर आ ही जाती हैं। जो देखने में स्टाइलिश के साथ-साथ खूबसूरत भी लगती है। हाल में ही कटरीना कैफ प्रियंका और निक जोनक के वेडिंग रिसेप्शन में इस की कैप साड़ी में स्टाइलिश नजर आ रही थी।
सोनम कपूर का नाम उन अभिनेत्रियों से है। जो कि अपने लुक के कारण हमेशा ट्रेंड में रहती है। ऐसे में सोनम कैप साड़ी से कैसे पीछे छुड़ा सकती है। वह कई बार नए-नए स्टाइल में कैप साड़ी में नजर आईं थी।
आप चाहे तो इस तरह से भी पहन सकती है। यह जैकेट टाइप लगेंगी। लेकिन आपको एक अलग ही लुक देंगी। इसके अलावा आप शार्ट या फिर लॉग स्लीव्स की ब्लाउड भी पहन सकती है।
आप चाहे तो ऐसे शिमर वाली साड़ी के साथ स्टाइलिश कैप ब्लाउज पहन सकती है। जो आपको एक अलग ही लुक देंगी।