1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. Kangana Ranaut Manikarnika Promotion: प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत साड़ी में बिखेर रही हैं जलवे, देखें तस्वीरें

Kangana Ranaut Manikarnika Promotion: प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत साड़ी में बिखेर रही हैं जलवे, देखें तस्वीरें

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 23, 2018 12:47 pm IST,  Updated : Dec 23, 2018 12:47 pm IST

Kangana Ranaut Promotion Looks: इन दिनों कगंना इस फिल्म के प्रमोशन में जी जान से लगी हुई है। जिसमें उनका साड़ी लुक देखकर हर कोई वाह-वाह करते नजर आ रही है।

Kanagana ranaut- India TV Hindi
Kanagana ranaut Image Source : INSTRAGRAM/KANAGANA

Kangana Ranaut Promotion Looks: इन दिनों कगंना इस फिल्म के प्रमोशन में जी जान से लगी हुई है। जिसमें उनका साड़ी लुक देखकर हर कोई वाह-वाह करते नजर आ रही है। अपनी बयानबाजी और अपनी स्टाइल के कारण हमेशा बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सुर्खियों में रहती है, लेकिन इस समय वह अपनी अपकमिंग फिल्म मणिकर्णिका के कारण ज्यादा सुर्खियों में है। हर कोई इस फिल्म के ट्रेलर में कंगना की दमदार एक्टिंग देखकर खुश है। यह फिल्म सिनेमाघरों पर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है। वहीं इन दिनों कगंना इस फिल्म के प्रमोशन में जी जान से लगी हुई है। जिसमें उनका साड़ी लुक देखकर हर कोई वाह-वाह करते नजर आ रही है।

हाल में ही कंगना रनौत ग्रीन कलर की साड़ी में काफी खूबसूरत नजर आईं। अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को खूबसूरत हेयरस्टाइल के साथ माथे में बिंदी और लाइट मेकअप में नजर आईं। इसके साथ ही हाथों और गले में ज्वैलरी में काफी अच्छी नजर आ रही थी।

मणिकर्णिका के प्रमोशन के लिए  अमी पटेल ने डिजाइन किया हैं। वहीं उनकी खूबसूरत साड़ी की बात करें तो वह फैशन डिजाइन सब्यासाची के कलेक्शन में से एक है।सव्यसांची ने अपने इंस्टाग्राम पर इस लुक को शेयर करते हुए बताया कि कंगना ने जरी की कारीगरी वाली वाराणसी ऑर्गेनाज़ साड़ी पहनी हैं, कंगना ने पूरी बाजु की प्रिंटेड ब्लाउज पहन रखा है। इसके साथ ही सव्यासाची कलेक्शन से ज्वैलरी है।

इससे पहले भी कंगना मणिकर्णिका के ट्रेलर लॉंच के बाद Sheer साड़ी में नजर आईं थी। जिसमें फूलों की कढ़ाई की गई थी। इसके साथ ही गले में नेकलेस और फिल्म मणिकर्णिका के एक प्रमोशन के दौरान कंगना झीनी यानी sheer साड़ी में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। साड़ी में फूलों की कढ़ाई भी की गई थी। गले में नेकलेस और सिल्‍वर जूती उनकी सुंदरता में चार चांद लगा रहे थे। कंगना लगातार मुस्‍कुराते हुए फोटोग्राफर्स को पोज देती रहीं।

Kangana Ranaut Airport Look: जब कंगना रनौत बेहतरीन साड़ी पहनकर एयरपोर्ट पर दिखीं स्टाइलिश, देखें तस्वीरें

मणिकर्णिका ट्रेलर लॉंच के दौरान कंगना रनौत दिखीं 'लक्ष्मीबाई' के रुप में, वहीं अंकिता लोखंड़े ऐसे आईं नजर

सारा अली खान का सिंबा प्रमोशन के दौरान दिखा हॉट लुक, शार्ट ड्रेस में ढा रही हैं कहर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल