1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. मणिकर्णिका ट्रेलर लॉंच के दौरान कंगना रनौत दिखीं 'लक्ष्मीबाई' के रुप में, वहीं अंकिता लोखंड़े ऐसे आईं नजर

मणिकर्णिका ट्रेलर लॉंच के दौरान कंगना रनौत दिखीं 'लक्ष्मीबाई' के रुप में, वहीं अंकिता लोखंड़े ऐसे आईं नजर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2018 01:47 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 03:18 pm IST

कंगना रनौत अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन पहली बार वह किसी ट्रेलर लॉच में फिल्म के किरदार के गेटअप में ही नजर आ रही है। वहीं अंकिता इस तरह आईं नजर।

Kanagna and ankita- India TV Hindi
Kanagna and ankita Image Source : YPGEN SHAH

नई दिल्ली: कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका का ट्रेलर कुछ ही देर में रिलीज होने जा रहा है। इससे पहले कंगना पूरे लक्ष्मीबाई के गेटअप में नजर आ रही है। जिसकी तस्लीरें सोशल मीडिया में खूब वारयल हो रही है। आपको बता दें फिल्म में कंगना रनौत रानी लक्षमीबाई की भूमिका निभाती नजर आने वाली हैं। फिल्म में कंगना के अलावा अंकिता लोखंडे भी नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड में फिल्म मणिकर्णिका से डेब्यू करने वाली अंकिता झलकारी बाई का रोल निभा रही हैं।  

कंगना रनौत अपने फैशन सेंस के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है लेकिन पहली बार वह किसी ट्रेलर लॉच में फिल्म के किरदार के गेटअप में ही नजर आ रही है।

Mani karnika
Mani karnika

जी हां वह ऑऱेंज कलर और गोल्डन बॉर्डर की साड़ी पहने हुए नजर आ रही है। इसके साथ ही ऊपर से मल्टीकलर खूबसूरत सा दुपट्टा ओढ़ा हुआ है। कंगना ने अपने लुक को चोकर और लॉंग नेकलेस के साथ-साथ नथ और बिंदी से पूरा किया है। इसके साथ ही लाइट मेकअप के साथ बालों में बन बनाकर खूबसूरत ऑरेंज कलर के ही फ्लावर लगाएं हुए है। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

Mani karnika
Mani karnika

इतना ही हीं  ट्रेलर लॉंच के समय बिल्कु दरबार की तरह की बनाया गया है। जैसे ही लक्ष्मीबाई बनी कंगना आगे चलती है वैसे ही उनके पीछे खूब सारी दासियां भी आ रही है। जैसा लग रहा है मानों फिल्म या फिर कोई महारानी अपने महल में आईं हो।    

Mani karnika
Mani karnika

वहीं अंकिता लोखंडे की बात करें तो वह सिल्क की क्रीम कलर की साड़ी में नजर आईं। इसके साथ ही कुंदन चोकर और बालों में बन बनाकर गडरा लगाया हुआ था। जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल