Deepika Padukone Airport Look: अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ख़बरों की जैसे महारानी हैं। रणवीर सिंह से शादी के बाद वो लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच जब वो एयरपोर्ट पर दिखीं तो उनका टशन और स्टाइल देखने लायक रहा, जो आप इन तस्वीरों में भी देख सकते हैं।
दरअसल दीपिका बॉलीवुड की ऐसी अभिनेत्री हैं जिनकी हाइट भी काफी अच्छी है और ऐसे में उनकी पर्सनॉलिटी पर किसी भी तरह का आउटफिट खिलता है। जैसे इस ब्लैक ड्रेस में भी आप देख सकते हैं वो बेहद स्टनिंग लग रही हैं। दीपिका पर ब्लैक काफी खिल भी रहा है। आप देख सकते हैं ड्रेस के अलावा चश्मे से लेकर बूट्स ही नहीं उन्होंने जैकेट भी ब्लैक ही कैरी किया है।
दीपिका के लुक की बात करें तो वह ब्लैक टीशर्ट के साथ ब्लैक लैगिन और ऊपर से ब्लैक जैकेट पहनी हुई नजर आईं।
लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक और हेयरस्टाइल में पौनीटेल बनाए हुए नजर आईं।
इसके साथ ही उनकी डिंपल वाली प्यारी सी स्माइल हर किसी को दीवाना बनाती हुई नजर आ रही थीं।