नई दिल्ली: भारत में हर विवाहित महिला के लिए मंगलसूत्र का बहुत अधिक महत्व होता है। यह सुहाग की एक निसानी मानी जाती है। शादी के समय इसका पहनना अच्छा होता है। यह कभी मायने नहीं रखता है कि आखिर वह कितना महंगा या फिर सस्ता है। बस कीमत है तो उसमें छिपे प्रेम और विश्वास की।
यूं तो बॉलीवुड की हर शादी बहुत ही हाईफाई होती है। उनका आउटफिट्स भी बहुत ही महंगे होते है। आज के समय में बहुत ही कम बॉलीवुड एक्ट्रेस है जो कि इसे पहनती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि इनकी कीमत नहीं है। यह भी काफी महंगी है। जानिए शादी के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय और शिल्पा शेट्टी सहित और अभिनेत्रियां मंगलसूत्र नहीं पहनती है लेकिन इनकी कीमत बहुत अधिक है। जानें इनके बारें में। (दीपिका पादुकोण सहित इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने पहनी सबसे मंहगी और खूबसूरत इंगेजमेंट रिंग, कीमत उड़ा देगी होश)
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर से साथ नजर आएं, दोनों मुंबई एयरपोर्ट पर रॉयल लुक में दिखें। दीपिका और रणवीर बैंगलोर के लिए रवाना हो चुके हैं, कल दोनों का वहां रिसेप्शन है। एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर काफी खुश नजर आएं, दोनों ने वाइट कलर के कपड़े पहने थे, दीपिका के हाथों में लाल चूड़ा, कान में बड़े इयररिंग्स और गले में मंगलसूत्र था। बताया जा रहा है कि दीपिका का मंगलसूत्र सोलटायर का है, इसकी कीमत 20 लाख बताई जा रही है। (दीपिका पादुकोण का लहंगा ही नहीं कलीरे और चूड़ा भी है शानदार, जिनकी कीमत बताई जा रही है इतनी!)